Jharkhand

*जेएसएलपीएस द्वारा किए जा रहे कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा*

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट: मंसूर खान ब्यूरो के साथ आरीफ कुरैशी रामगढ़

रामगढ़: जेएसएलपीएस द्वारा जिले में किए जा रहे हैं कार्यों को लेकर शुक्रवार को उपायुक्त, रामगढ़ श्री चंदन कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।**बैठक के दौरान पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से उपायुक्त को जेएसएलपीएस अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं यथा स्वयं सहायता समूह को उपलब्ध कराए जाने वाले क्रेडिट लिंकेज, सोशल मोबिलाइजेशन एंड इंस्टिट्यूशन बिल्डिंग, फाइनेंसियल इंक्लूजन इंश्योरेंस व पेंशन, लाइवलीहुड प्रोग्रेस, बिरसा हरित ग्राम योजना, पलाश मार्ट, फार्म व नन फार्म लाइवलीहुड, फूलो झानो आशीर्वाद अभियान, पीवीटीजी डाकिया योजना, महिला किसान सशक्तिकरण परियोजना, जोहार परियोजना सहित अन्य कार्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।**बैठक के दौरान उपायुक्त ने डीपीएम जेएसएलपीएस श्रीमती रीता सिंह सहित अन्य अधिकारियों के साथ रामगढ़ जिले में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के माध्यम से मडुवा की खेती को बढ़ावा देने हेतु किए जाने वाले कार्यों को लेकर चर्चा के क्रम में मडुवा की खेती से होने वाले फायदे, खेती की प्रक्रिया आदि के प्रति महिलाओं को जागरूक करते हुए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मडुवा की खेती हेतु पर्यावरण अनुकूल स्थलों को चिन्हित करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मौके पर डीपीएम जेएसएलपीएस द्वारा उपायुक्त को जानकारी दी गई कि उपायुक्त द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में 17 अगस्त 2023 को रामगढ़ जिले के स्वयं सहायता समूह की कुल 35 महिलाओं ने गुमला जिले का एक्सपोजर विजिट किया है। इस दौरान समूह की महिलाओं को मडुवा के उत्पादन से संबंधित प्रोसेसिंग यूनिट व उत्पादों की विस्तार से जानकारी दी गई है। इस संबंध में उपायुक्त ने एक्सपोजर विजिट से लौटी महिलाओं के माध्यम से अन्य महिलाओं को भी इसके प्रति जागरूक करने सहित अन्य निर्देश दिए।**स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाए जा रहे विभिन्न उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उपायुक्त ने डीपीएम जेएसएलपीएस को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पलाश मार्ट खोलने हेतु स्थल चिन्हित करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। वही उपायुक्त ने फूलों झानो आशीर्वाद अभियान के तहत वैसी महिलाएं जो वर्तमान में दारू हड़िया का व्यापार कर रही हैं को चिन्हित करते हुए योजना के तहत ऋण उपलब्ध करा कर मुख्यधारा से जोड़ने का निर्देश दिया।**मनरेगा अंतर्गत संचालित बिरसा हरित ग्राम योजना में विभिन्न प्रकार के पौधों के इस्तेमाल के मद्देनजर उपायुक्त ने डीपीएम जेएसएलपीएस को स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को विभिन्न प्रकार के फलदार पौधों की खेती कर उन्हें योजनाओं में उपलब्ध कराकर महिलाओं की आजीविका सुदृढ़ करने की दिशा में कार्य करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।**डीएमएफटी के तहत जिले में संचालित की जाने वाली गारमेंट फैक्ट्री परियोजना के माध्यम से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को लाभान्वित करने के उद्देश्य से उपायुक्त ने डीपीएम जेएसएलपीएस को जिला नियोजन पदाधिकारी के साथ समन्वय करते हुए कार्य करने का निर्देश दिया। इन सबके अलावा बैठक के दौरान डीपीएम जेएसएलपीएस के द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत कार्यों में आ रही समस्याओं को भी बैठक में उपायुक्त के समक्ष रखा गया जिसके निराकरण के संबंध में उपायुक्त में कई महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए।*

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

कोडरमा में छात्राओं का प्रदर्शन, गर्मी से कई बेहोश

Khabar365newsकोडरमा। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने विद्यालय की बदहाल व्यवस्था...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अर्चना रेशमा मिंज को मिला पुलिस मेडल

Khabar365newsरांची। राजधानी रांची की रहने वाली अर्चना रेशमा मिंज को उनके सराहनीय...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

RSS पर अमेरिकी आयोग की टिप्पणी भारत ने नकारी

Khabar365newsनई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को लेकर अमेरिकी आयोग की ओर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

शिक्षक जनगणना ड्यूटी से नहीं कर सकते इनकार: HC

Khabar365news[स्थान]। जनगणना कार्य में शिक्षकों की ड्यूटी को लेकर हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण...