हजारीबाग

उपायुक्त की सख्ती: राशन व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, 4 दिन में सुधार के निर्देश

Share
Share
Khabar365news


हजारीबाग। जिला समाहरणालय में गुरुवार 5 मार्च को उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) से जुड़ी योजनाओं, राशन वितरण व्यवस्था और लाभुकों की स्थिति की गहन समीक्षा की गई। इस दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि गरीबों और जरूरतमंदों को मिलने वाले राशन में किसी भी तरह की लापरवाही या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में उपायुक्त ने राशन कार्ड में रिक्तियों और लाभुकों की स्थिति की समीक्षा करते हुए अयोग्य लाभुकों के नाम हटाने और योग्य लोगों के नाम जोड़ने की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही ई-केवाईसी प्रक्रिया को गति देने के लिए एनआईसी के साथ समन्वय बनाकर चार दिनों के भीतर सुधार सुनिश्चित करने का आदेश दिया।
चीनी वितरण में लापरवाही पर नाराजगी
चीनी वितरण कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान डाड़ी प्रखंड में कम वितरण पर उपायुक्त ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि वितरण कार्य शत-प्रतिशत पूरा किया जाए और किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए।
इसके अलावा उन्होंने
चना दाल वितरण को 15 मार्च तक हर हाल में पूरा कर रिपोर्ट देने,
केरोसिन तेल वितरण की रिपोर्ट 10 मार्च तक जमा करने,
तथा नमक वितरण को भी गंभीरता से पूर्ण करने का निर्देश दिया।
चावल वितरण और खाद्यान्न भंडारण पर विशेष जोर
उपायुक्त ने सभी प्रखंडों से चावल वितरण की तिथियों और गोदामों में उपलब्ध खाद्यान्नों की अद्यतन रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही धान अधिप्राप्ति की समीक्षा करते हुए किसानों को किए गए भुगतान की जानकारी ली और विभाग को निर्देश दिया कि सभी पंजीकृत किसानों को धान अधिप्राप्ति से संबंधित संदेश अनिवार्य रूप से भेजे जाएं।
जिला आपूर्ति पदाधिकारी की सक्रिय भूमिका
बैठक के दौरान जिला आपूर्ति पदाधिकारी मुरली यादव की सक्रियता और कार्यों की भी सराहना की गई। उन्होंने विभिन्न योजनाओं की प्रगति से उपायुक्त को अवगत कराते हुए विभागीय कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण बिंदु रखे। मुरली यादव ने बताया कि जिले में पीडीएस व्यवस्था को पारदर्शी और सुचारु बनाने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है तथा लाभुकों को समय पर राशन उपलब्ध कराने के लिए विभाग पूरी तत्परता से कार्य कर रहा है।
योग्य लाभुकों का नाम नहीं कटे – उपायुक्त
बैठक में उपायुक्त ने साफ शब्दों में कहा कि किसी भी स्थिति में योग्य लाभुकों का नाम राशन कार्ड से नहीं हटना चाहिए। यह सुनिश्चित करना विभाग की जिम्मेदारी है।
इसके साथ ही गोदामों में रखे खाद्यान्नों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरा, अग्निशमन यंत्र और रसायनों के छिड़काव जैसी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने का भी निर्देश दिया गया।
बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी मुरली यादव, सभी प्रखंडों के आपूर्ति पदाधिकारी तथा विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
कुल मिलाकर बैठक में साफ संदेश दिया गया कि गरीबों के हक का राशन समय पर और पूरी पारदर्शिता के साथ हर लाभुक तक पहुंचे, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह गंभीर और सक्रिय है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
हजारीबाग

हुरहुरू हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपी गिरफ्तार

Khabar365newsहजारीबाग। शहर के हुरहुरू मोहल्ला में कुएं से बरामद युवक के शव...

हजारीबाग

रंग, उमंग और भाईचारे के बीच आरोग्यम परिवार का भव्य होली मिलन समारोह संपन्न

Khabar365newsभव्य होली मिलन समारोह में नवनिर्वाचित महापौर अरविंद कुमार राणा की गरिमामयी...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग नगर निगम चुनाव परिणाम में महिलाओं का रहा दबदबा

Khabar365newsहजारीबाग नगर निगम के कुल 36 वार्डों में से 17 वार्ड महिलाओं...