JharkhandpatratupatratuRamgarh

हर क्षेत्र का विकास करना ही प्राथमिकता – रोशनलाल चौधरी

Share
Share
Khabar365news

विधायक ने कोड़ी में सामुदायिक भवन और जोबो में पीसीसी सड़क का किया शिलान्यास

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

बारीडीह पंचायत और सांकी पंचायत में मंगलवार को पीसीसी सड़क और शहीद जीतराम बेदिया सामुदायिक भवन का शिलान्यास किया। इसका शिलान्यास विधायक रोशनलाल चौधरी, मुखिया भुनेश्वर बेदिया, मुखिया कोमिला देवी, पंसस कैलाश बेदिया, पंसस सुषमा देवी ने पूजा-अर्चना कर विधिवत किया।

ग्रामीणों ने बताया कि बारीडीह पंचायत के जोबो से लोवाडीह करमा राजेश बेदिया के घर तक 600 मीटर लंबी पीसीसी सड़क का निर्माण होगा। यह डीएमएफटी मद से 98 लाख रुपया की लागत से होगी। यह फेज एक का काम शुरू हुआ है। वहीं सांकी पंचायत के कोड़ी बाजार के समीप डीएमएफटी मद से शहीद जीतराम बेदिया सामुदायिक भवन का निर्माण होगा। यह 97 लाख 2 हजार रुपया की लागत से बनेगा। इस अवसर विधायक रोशनलाल चौधरी ने कहा कि गांव से लेकर शहर तक पूरे बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र का चहुमुखी विकास करना ही पहली प्राथमिकता है। क्षेत्र के अंतिम गांव को सड़क का जाल बिछाकर शहर से जोड़ने का काम कर रहा हूं।


मौके पर पूर्व जिप उपाध्यक्ष मनोज राम, सुरेंद्र करमाली, मोती नारायण सिंह, योगेश दांगी, मंडल अध्यक्ष शौर्य प्रसाद कुशवाहा, बिंदेश बेदिया, रामफल बेदिया, राजेंद्र मुंडा, प्रतिनिधि कुलदीप मुंडा, उपमुखिया कलावती देवी, जुगेश बेदिया, श्रवण करमाली,शंकर बेदिया, गुडडू राम बेदिया, संजीव बेदिया, लखीराम महली, पंचम महतो, रमेश दांगी, जुगेश बेदिया सहित अन्य मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गढ़वा में नाबालिग की दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, अरहर की खेत से मिली लाश

Khabar365newsगढ़वा जिले के रामकांडा थानाक्षेत्र अंतर्गत कसमार गांव से एक दिल दहला...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड विधानसभा में 1,58,560 करोड़ का बजट पेश, 9 फीसदी की वृद्धि

Khabar365newsझारखंड विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1,58,560 करोड़ रुपये का...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची विश्वविद्यालय में अवैध कब्जाधारियों पर सख्ती, स्टाफ क्वार्टर खाली करने का अल्ट

Khabar365newsरांची यूनिवर्सिटी प्रशासन ने मोरहाबादी स्थित स्टाफ क्वार्टर में रह रहे कर्मचारियों...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बजट 2026: हेल्थ सेक्टर को 8 हजार करोड़, कैंसर रोकथाम के लिए 200 करोड़ का प्रावधान

Khabar365newsझारखंड के वित्तमंत्री राधाकृष्ण किशोर ने बजट पेश करते हुए स्वास्थ्य क्षेत्र...