Uncategorized

शिवपुरी काली मंदिर में होली मिलन समारोह पर उमड़े श्रद्धालु

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग : दक्षिणी शिवपुरी काली मंदिर में काली पूजा समिति ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया जहाँ हज़ारों लोगों ने देवीस्थल पर अबीर गुलाल से सराबोर होकर खुद को धन्य पाया । होली मिलन समारोह में शिवपुरी के साथ साथ हजारीबाग के अन्य क्षेत्रों से आये लोगों ने भी भाग लिया । होली मिलन समारोह के अवसर पर लोगों ने परंपरागत व्यंजन का भी लुफ्त उठाया जिसमे सभी लोगों ने बर्रा , कचरी , पकौड़ी , धुस्का , पुआ और तीखी, मीठी चटनी का आनंद लिया वहीं दूसरी तरफ संगीत प्रेमी लोगों की टोली ने घंटो चैथा गा कर होली मिलन समारोह के कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया । नवनिर्मित काली मंदिर में यह पहला होली मिलन समारोह था जिसकी भव्यता लोगों के आवागमन से देखते बन रहा था मानो भक्त माँ के मंदिर में होली के रंग में रंगते हुए भक्तिरस में सराबोर हो रहे हों । पुरुषों के साथ साथ महिलाओं की उपस्थिति भी अकल्पनीय थी मौके पर डॉ प्रो प्रदीप कुमार प्रधान , शंकर अम्बष्ठा , मोहर दास , मदन सिन्हा , ललन बक्शी अशोक सिन्हा , प्रभात कुमार प्रधान , प्रशांत कुमार प्रधान , चंदन पाठक , निशांत कुमार प्रधान , सुनील सिंह , अश्विनी कुमार शर्मा , सुनील कुमार वर्मा , अंजनी सिन्हा, अजय कुमार , सुधा प्रधान , सोनम प्रिया , मिताली रश्मि , रश्मि सिन्हा , कलावती दुबे , लक्ष्मी सिन्हा , कुंदन पाठक , रंजन कुमार , प्रमोद कुमार , संटू कुमार , अमित कुमार , लखन सिन्हा समेत होली मिलन समारोह के अवसर पर हज़ारों लोगों ने अपनी हाजरी माँ काली के समक्ष लगाई ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
Uncategorized

हजारीबाग में रिटायर्ड शिक्षक पर दो राउंड फायरिंग,

Khabar365newsहजारीबाग। जिले में एक रिटायर्ड शिक्षक पर फायरिंग की घटना से हड़कंप...

Uncategorized

जी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय,इचाक में एस.आई.आर. विषय पर सेमिनार का आयोजन।

Khabar365newsजी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय, इचाक द्वारा एस.आई.आर. विषय पर एक दिवसीय शैक्षणिक सेमिनार...

Uncategorized

जी.एम.इंटर महाविद्यालय में क्यूज प्रतियोगिता का आयोजन।

Khabar365news हजारीबाग : जी .एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में एस.आई.आर. (S.I.R.) विषय...