Breakingदेश - विदेशब्रेकिंग

DGCA का बड़ा एक्शन: IndiGo CEO से मांगा 24 घंटे में जवाब

Share
Share
Khabar365news

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय यानि DGCA नई दिल्ली ने शनिवार को इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स और अकाउंटेबल मैनेजर इसिड्रो पोरक्वेरस को कारण बताओ नोटिस भेजा है। उनसे 24 घंटे के अंदर फ्लाइट सेवा में भारी रुकावटों को लेकर जवाब मांगा गया है। एल्बर्स और पोरक्वेरस को भेजे गए नोटिस में रेगुलेटर ने कहा कि बड़े पैमाने पर ऑपरेशनल फेलियर, प्लानिंग, निरीक्षण और संसाधन प्रबंधन में बड़ी चूक को दिखाता हैं।

पोरक्वेरस इंडिगो में अकाउंटेबल मैनेजर के साथ चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर के पद पर हैं। रेगुलेटर ने एल्बर्स को भेजे नोटिस में लिखा है, “सीईओ के तौर पर आप एयरलाइन के प्रबंधन के लिए जिम्मेदार हैं, लेकिन आप भरोसेमंद ऑपरेशन के लिए समय पर इंतजाम करने और यात्रियों को जरूरी सुविधाएं देने की अपनी ड्यूटी करने में नाकाम रहे हैं।” जिसके बाद DGCA ने एल्बर्स और पोरक्वेरस से 24 घंटे के अंदर जवाब माँगा है। 

बता दें कि देश भर में हजारों यात्री इंडिगो की फ्लाइट सेवा बाधित होने से फंस गए हैं। पिछले पांच दिनों से सैकड़ों फ्लाइट कैंसल हुईं और देरी चली, जिसके कारण कई लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। वहीं कई फ्लाइट के टिकट भी ऊँची कीमतों पर बिक रहे हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातु में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Khabar365newsरिपोर्ट- सुमित कुमार पाठक पतरातुपतरातु की पीटीपीएस क्षेत्र में रामा देवी40, पति...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगसाहिबगंज

साहिबगंज में आयुष हत्याकांड का खुलासा, मां-ममेरे भाई पर हत्या का आरोप

Khabar365newsसाहिबगंज जिले के बरहरवा थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में 14 साल...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गढ़वा में यूट्यूबर के स्टूडियो में लगी आग, 10 लाख से अधिक का नुकसान; परिवार सुरक्षित

Khabar365newsगढ़वा जिले के मेराल थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

मंईयां सम्मान योजना: रुके हुए भुगतान फिर से भेजने की तैयारी

Khabar365newsमुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत शुरू में कई लाभुकों को राशि...