GIRIDIHझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में RSETI डायरेक्टर सह बैंक ऑफ इंडिया के सीनियर मैनेजर को धनबाद CBI ने 20 हजार घूस लेते पकड़ा 

Share
Share
Khabar365news

गिरिडीह जिले के कल्याणडीह स्थित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI) के डायरेक्टर अभिषेक कमल को 20 हजार रुपये घूस लेते हुए सीबीआई की टीम ने रंगे हाथ पकड़ लिया। यह कार्रवाई धनबाद सीबीआई टीम ने शुक्रवार को की। अभिषेक कमल बैंक ऑफ इंडिया के सीनियर मैनेजर भी हैं। 

मामला संस्थान के कैंटीन से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि डायरेक्टर अभिषेक कमल ने कैंटीन संचालन की अनुमति देने के बदले में संचालक से 20 हजार रुपये की मांग की थी। संचालक ने इसकी शिकायत धनबाद सीबीआई ऑफिस में की। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सीबीआई ने जांच की और आरोप सही पाया। जांच के बाद सीबीआई की टीम ने संस्थान परिसर में छापेमारी की योजना बनाई। जैसे ही कैंटीन संचालक ने 20 हजार रुपये रिश्वत के रूप में डायरेक्टर को सौंपे, टीम ने उन्हें तुरंत पकड़ लिया। गिरफ़्तारी के बाद अभिषेक कमल को हिरासत में ले लिया गया है।

सीबीआई एसपी पीके झा ने बताया कि डायरेक्टर अभिषेक कमल हजारीबाग के रहने वाले हैं, और उनके घर की तलाशी की जिम्मेदारी रांची सीबीआई टीम को दी गई है। आगे की जांच भी वही टीम करेगी। जानकारी हो कि RSETI यानी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान एक ऐसा केंद्र है जो ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार और कौशल विकास का प्रशिक्षण देता है। इसका संचालन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा किया जा रहा है और यह योजना केंद्र सरकार और राज्य सरकार की साझेदारी से चलती है। इस संस्थान का उद्देश्य ग्रामीणों को रोजगार के अवसर देना और उन्हें व्यवसायिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। लेकिन इस तरह के भ्रष्टाचार से न सिर्फ संस्थान की छवि खराब होती है, बल्कि ग्रामीण युवाओं के भविष्य पर भी असर पड़ता है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender








Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में बिजली गिरने से 5 की मौत, 

Khabar365newsझारखंड में खराब मौसम और आकाशीय बिजली ने बड़ा नुकसान पहुंचाया है।...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

डिस्टलरी पुल के पास सब्जी मार्केट से शुरू होगा अतिक्रमण हटाओ अभियान

Khabar365newsमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 29 मई को नगर विकास एवं आवास विभाग...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में दिशा की बैठक में स्वास्थ्य व्यवस्था पर जनप्रतिनिधियों ने जताई चिंता

Khabar365newsहजारीबाग में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी की अध्यक्षता में दिशा की बैठक...

BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

बिहार में आंधी-बारिश की चेतावनी, 19 जिलों में IMD का अलर्ट जारी

Khabar365newsबिहार में मौसम विभाग ने आज 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी...