Home Active धीरेन्द्र शास्त्री के खिलाफ धुर्वा थाना में FIR दर्ज, राजद प्रवक्ता ने की शिकायत
ActiveBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगभारतरांची

धीरेन्द्र शास्त्री के खिलाफ धुर्वा थाना में FIR दर्ज, राजद प्रवक्ता ने की शिकायत

Share
Share

विषय : कथावाचक बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री उर्फ बागेश्वर बाबा द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के संबंध में कथित आपत्तिजनक एवं अमर्यादित टिप्पणी किए जाने तथा धार्मिक भावनाओं को आहत करने के संबंध में प्राथमिकी दर्ज करने हेतु शिकायत पत्र

महोदय,

सविनय निवेदन है कि मैं कैलाश यादव, पिता – स्व. काशी चौधरी,पता – DT 2977, टंकी साइड नियर शिव मंदिर ,थाना – धुर्वा
पोस्ट – धुर्वा जिला – रांची , झारखंड का निवासी हूँ।

  1. यह कि मुझे सोशल मीडिया, समाचार पत्रों एवं अन्य संचार माध्यमों के जरिए जानकारी प्राप्त हुई है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री उर्फ बागेश्वर बाबा द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के संबंध में कथित रूप से आपत्तिजनक, अमर्यादित एवं धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली टिप्पणियाँ की गई हैं।
  2. पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री उर्फ बागेश्वर बाबा द्वारा मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा में आयोजित रामकथा के दौरान भगवान श्रीराम एवं भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप की तुलना करते हुए भगवान श्रीकृष्ण की त्रिभंगी मुद्रा, उनके खड़े होने के तरीके, कमर एवं गर्दन की मुद्रा तथा बांसुरी वादन के संबंध में कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणियाँ की गई हैं।
  3. उक्त कथनों में भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य स्वरूप एवं उनकी बांसुरी वादन की महिमा को कमतर दर्शाते हुए उनकी तुलना भगवान श्रीराम के स्वरूप से की गई है, जिससे भगवान श्रीकृष्ण में आस्था रखने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं एवं भक्तों की धार्मिक भावनाएँ आहत हुई हैं।
  4. भगवान श्रीराम एवं भगवान श्रीकृष्ण दोनों ही सनातन धर्म के परम आराध्य एवं पूजनीय देवता हैं। दोनों के स्वरूप, लीलाओं एवं महिमा का अपना विशिष्ट धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व है। एक आराध्य देव की महिमा का वर्णन करने के लिए दूसरे आराध्य देव के स्वरूप अथवा व्यक्तित्व को कमतर प्रदर्शित करना किसी भी दृष्टिकोण से उचित नहीं है।
  5. उक्त कथनों का वीडियो सोशल मीडिया एवं विभिन्न समाचार माध्यमों पर प्रसारित हो रहा है, जिसके कारण भगवान श्रीकृष्ण में आस्था रखने वाले श्रद्धालुओं एवं भक्तों में आक्रोश एवं असंतोष व्याप्त है !
  6. धार्मिक मंच से इस प्रकार की कथित आपत्तिजनक टिप्पणियाँ किए जाने से समाज में धार्मिक असंतोष उत्पन्न होने तथा सामाजिक एवं धार्मिक सौहार्द प्रभावित होने की आशंका है। अतः उक्त प्रकरण की निष्पक्ष एवं गंभीर जाँच किया जाना आवश्यक है।

अतः श्रीमान से सादर प्रार्थना है कि उपर्युक्त तथ्यों एवं शिकायत पर संज्ञान लेते हुए पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री उर्फ बागेश्वर बाबा के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता, 2023 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई करने की कृपा करें।

इसके लिए मैं आपका सदा आभारी रहूँगा।
सधन्यवाद।
संलग्नक :

  1. संबंधित वीडियो/समाचार का लिंक.

राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने कहा कि धीरेन्द्र शास्त्री ने भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के बीच प्रायोजित तरीके से नफरती ब्यान देकर सनातन धर्म और हिंदू समाज को आहत पहुंचाया है, इनकी माफी मांगने से भावनात्मक चोट खत्म नहीं हो सकती ! इन्होंने भाजपा के इशारे पर देशभर में धार्मिक ध्रुवीकरण का एजेंडा चलाया जा रहा है, ये व्यक्ति कथावाचक के नाम पर ढोंग रच रहा है,इनके सभी कार्यक्रम पर प्रतिबंध लगनी चाहिए और इनके ऊपर कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए !

यादव ने बताया कि दोपहर 1 बजे हटिया डीएसपी नीरज कुमार एवं धुर्वा थाना प्रभारी अनिल तिवारी के मौजूदगी में डीएसपी कार्यालय में प्राथमिकी दर्ज कराया गया और डीएसपी नीरज कुमार द्वारा धुर्वा थाना को BNS का कठोर धारा लगाकर सक्रिय करवाई करने का निर्देशित किया गया !
इस दौरान राजद जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र महतो रामकुमार यादव सुरेश राय संतोष यादव विजय सिंह मैनेजर राय संजय यादव हरिद्वार यादव अरुण कुमार सिकंदर राय सहित कई लोग मौजूद थे !

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles