Home Breaking रांची के पोखरटोली मैदान से अवैध हथियार के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार,
BreakingActiveAssamJharkhandजामताड़ाझारखंडदिल्लीबोकारोब्रेकिंगभारतरांची

रांची के पोखरटोली मैदान से अवैध हथियार के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार,

Share
Share

रांची में पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के पोखरटोली मैदान से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देसी पिस्टल, दो मैगजीन, तीन जिंदा गोली और मोबाइल फोन बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, वरीय पुलिस अधीक्षक रांची को गुप्त सूचना मिली थी कि पोखरटोली मैदान में कुछ युवक अवैध हथियार के साथ मौजूद हैं और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।

पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन और वरीय पुलिस उपाधीक्षक हटिया के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई की। टीम ने एयरपोर्ट के सामने पोखरटोली मैदान में इमली के पेड़ के पास से संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से अवैध हथियार और अन्य सामान बरामद किए गए।

इस मामले में एयरपोर्ट थाना कांड संख्या 50/26, दिनांक 04 नवंबर 2026 के तहत आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, मामले में कुल तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है।

फिलहाल, पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अन्य जानकारियां जुटाई जा रही हैं।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगभारतरांची

धीरेन्द्र शास्त्री के खिलाफ धुर्वा थाना में FIR दर्ज, राजद प्रवक्ता ने की शिकायत

विषय : कथावाचक बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री उर्फ...