JharkhandPALAMU

पलामू के सतबरवा में बस और ट्रक में सीधी भिड़ंत, 3 की मौत, दर्जनों लोग घायल

Share
Share
Khabar365news

पलामू : पलामू जिले से सुबह-सुबह यह खबर आई है। ठंड और कोहरे की चादर में घिरी सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है। जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र में यह सड़क दुर्घटना हुई है जिसमें लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए हैं। इनमें से आधे की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं 3 लोगों की मौत हो गई। बस और ट्रक की टक्कर बहुत ही जबरदस्त थी। घायलों को स्थानीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

जानिए इस सड़क दुर्घटना के बारे में विस्तार से

पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र में यह दुर्घटना घटी है। डाल्टेनगंज से एक बस यात्रियों को लेकर रांची जा रही थी। सतबरवा के समीप राष्ट्रीय राजपथ पर दूसरी दिशा से आ रहे ट्रक ने बस में सीधी टक्कर मार दी। बस का अगला हिस्सा चूर हो गया है। दुर्घटना में बस में बैठे एक दर्जन यात्री घायल हो गए हैं। इनमें से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी को इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। सतबरवा थाना की पुलिस घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पहुंची। फिर एंबुलेंस बुलाकर सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarhRanchi

अंबा प्रसाद ने विष्णुगढ़ घटना को लेकर महामहिम राज्यपाल से की मुलाकात

Khabar365newsमहामहिम राज्यपाल से अंबा प्रसाद ने की महिला आयोग को क्रियाशील बनाने...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

पीवीयूएनएल पतरातू के मजदूरों ने ब्लैक डे काला दिवस मनाया

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु बृहस्पतिवार को पीबीयूएन एल पतरातू के...

BreakingJharkhandPatnaझारखंडब्रेकिंग

पटना में बेखौफ अपराधी: अपार्टमेंट में घुसकर व्यवसायी को मारी गोली,

Khabar365newsपटना स्थित शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के शिवपुरी नाला कार्बन फैक्ट्री के पास...

BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

बिहार में गर्मी का असर तेज, अगले 4 दिनों में तापमान 3°C बढ़ने की संभावना

Khabar365newsअप्रैल महीने की शुरुआत होते ही गर्मी का एहसास तेजी से होने...