Home Jharkhand रांची एयरपोर्ट पर पहुंचा दिशोम गुरु शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर
JharkhandRanchi

रांची एयरपोर्ट पर पहुंचा दिशोम गुरु शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर

Share
Share
Khabar365news

रांची। दिशोम गुरु शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से उनके सरकारी आवास मोरहाबादी के लिए ले जाया जा रहा है। सोमवार को शाम 6:40 बजे उनका पार्थिव शरीर रांची पहुंचा। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर जैसे ही उनके विमान की लैंडिंग हुई, पूरा एयरपोर्ट इलाका शिबू सोरेन अमर रहे के नारे से गूंज उठा


पुराने टर्मिनल भवन के पोर्टिको में उनको श्रद्धांजलि देने के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया था। सभी दलों के नेता झारखंड के प्रिय गुरुजी को श्रद्धांजलि देने के लिए मौजूद थे। एक ट्रक को विशेष रूप से पार्थिव शरीर ले जाने के लिए सजाया गया था।


उस पर शिबू सोरेन की बड़ी-बड़ी तस्वीरें लगीं थीं। 4 अगस्त 2025 को शिबू सोरेन का दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। इसके बाद पूरे झारखंड में शोक की लहर दौड़ गयी।


राज्य में 3 दिन का राजकीय शोक घोषित कर दिया गया। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री से लेकर देशभर के तमाम बड़े नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Related Articles
ActiveBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

टाटानगर स्टेशन पर 6 किलो गांजा जब्त, कांड्रा का युवक गिरफ्तार

Khabar365newsजमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए...

ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

फेसबुक मैसेंजर पर रिश्तेदार बनकर 5.11 लाख की ठगी,

Khabar365newsरांची: राजधानी रांची में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है,...

ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

हेमंत सोरेन से जुड़ी याचिका पर 19 नवंबर को अगली सुनवाई

Khabar365newsरांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़ी याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट...