BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

करंज तोड़ने से विवाद, डायन-बिसाही के शक में दंपती पर हमला

Share
Share
Khabar365news

खूंटी जिले के मारंगहादा थाना क्षेत्र अंतर्गत लांदूप पंचायत के कातुब गांव में डायन-बिसाही के शक में दंपती गुईया पाहन और उनकी पत्नी सिनी पहनाईन को टांगी से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। बुधवार रात करीब 10 बजे दोनों घायलों को गंभीर हालत में बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स अस्पताल रेफर किया गया। सिनी पहनाईन की स्थिति बेहद नाजुक बताई जा रही है, क्योंकि उनके सिर पर गंभीर वार किया गया है। इस घटना को अंजाम देने का आरोप उनके ही भतीजे कुंवर पाहन और हंगीरा पाहन पर लगा है। घायल गुईया पाहन के अनुसार, मंगलवार शाम पेड़ से करंज तोड़ने को लेकर भतीजों के साथ विवाद हुआ था, जो मारपीट तक पहुंच गया।

हालांकि, गांव वालों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया और सभी अपने-अपने घर लौट गए। लेकिन उसी रात करीब 9 बजे दोनों भतीजे उनके घर पहुंचे और अचानक हमला कर दिया। मामले की जांच की जा रही है। दोनों आरोपी अभी फरार हैं, पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। घायलों के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी विकास जायसवाल, मारंगहादा थाना प्रभारी गुईया पाहन ने बताया कि उनके बड़े भाई की पत्नी सोमवारी देवी अक्सर बीमार रहती हैं, जिसे लेकर उनके भाई और भतीजे उनकी पत्नी सिनी पहनाईन पर डायन होने का आरोप लगाते थे। इसी अंधविश्वास के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

16 से 25 जुलाई तक बदलेगा ट्रैफिक रूट,

Khabar365newsरांची। रथ यात्रा के सफल और सुरक्षित आयोजन को लेकर जिला प्रशासन...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

पुलिस टीम सड़क हादसे का शिकार

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में छापेमारी अभियान से लौट रही पुलिस टीम सड़क हादसे...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक का निधन

Khabar365newsरांची। झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक का निधन हो गया। उनके...

BiharBreakingJharkhandPatnaझारखंडबिहारब्रेकिंग

जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर

Khabar365newsपटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जनता और सरकार के बीच...