झारखंडब्रेकिंग

देर रात ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ चला जिला प्रशासन का अभियान

Share
Share
Khabar365news

रांची : शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सोमवार की देर रात जिला प्रशासन ने अभियान चलाया. इस दौरान कई वाहन चालक ऐसे मिले, जिन्होंने शराब पी रखी थी. ऐसे लोगों का चलान काटा गया. जुर्माना (फाइन) की वसूली की गई. जानकारी के मुताबिक रांची के डीसी मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर 17 मार्च की देर रात रांची शहर के विभिन्न इलाकों में ड्रंक एंड ड्राइव अभियान चलाया गया. अभियान का नेतृत्व डीटीओ अखिलेश कुमार कर रहे थे.

जांच के दौरान वाहन चालकों से कहा गया कि वह वाहन चलाते वक्त सुरक्षा नियमों का पालन करें. खुद सुरक्षित रहें औऱ दूसरों के लिए भी खतरा ना बनते हुए उन्हें सुरक्षित रखें. इस दौरान जो लोग शऱाब पीकर वाहन चलाते पकड़े गए, उनसे फाइन वसूला गया और अपील किया गया कि शराब पीकर वाहन न चलाएं, क्योंकि उनकी जिंदगी उनके परिवार के लिए जरुरी है. प्रशासन ने जारी बयान में कहा है कि आगे भी इस तरह का अभियान चलता रहेगा. नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. शराब पीकर वाहन चलाने वाले सड़क दुर्घटनाओं को बढ़ाते हैं. इस तरह का अभियान सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए चलाया जा रहा है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वह अभियान के दौरान सहयोग करें

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में दुर्गा पूजा पंडाल देखने निकला 12 वर्षीय बच्चा लापता

Khabar365newsजामताड़ा। जिले में दुर्गा पूजा पंडाल देखने के लिए घर से निकला...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर में जितिया पर नदी में डूबी 14 वर्षीय पूनम का शव बरामद, परिवार में मातम

Khabar365newsजमशेदपुर। जितिया पर्व के दौरान सुवर्णरेखा नदी में डूबी 14 वर्षीय पूनम...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

भारत-वेस्टइंडीज T20 को लेकर तैयारी पूरी, 6-7 अक्टूबर को टिकट

Khabar365newsरांची। भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले T20 मुकाबले को लेकर...