Jharkhand

आंगनवाड़ी और विद्यालयों में मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित हो : जिला कलेक्टर

Share
Share
Khabar365news

प्रतापगढ़ । सभी आंगनवाड़ी और विद्यालयों में मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित हो– यह निर्देश जिला कलक्टर डॉ. अंजली राजोरिया ने दिए जब वह जिला कलेक्ट्रेट में बुधवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक ले रहे थे। बैठक में विभागवार योजनाओं की समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। शिविरों के माध्यम से हर पात्र किसान को मिले लाभ: जिला कलक्टर जिला कलक्टर ने बैठक में कहा कि फॉर्मर रजिस्ट्री (एग्री स्टेक) के तहत आज 5 फरवरी से आज शिविर शुरू हो गए है। इस अभियान के तहत सभी जिलों में ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिला कलक्टर ने शिविरों के माध्यम से हर पात्र किसान को लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिविरों में पात्र किसानों को अन्य योजनाओं का भी लाभ उपलब्ध करवाया जाए और उन्हें सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाए। इसके साथ ही उन्होंने पीएमएवाई, स्वामित्व योजना, आयुष्मान योजना ई केवाईसी के बारे में भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग बैठक में दिए निर्देशों की पूर्ण पालन सुनिश्चित करें और आपसी समन्वय से कार्य करें।

विभागवार योजनाओं की हुई समीक्षा जिला कलक्टर ने जल जीवन मिशन, बिजली आपूर्ति व्यवस्था, पीएमएवाई, मंगला पशु बीमा योजना, टीकाकरण सहित विभागवार योजनाओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र तक पहुंचे और आमजन को किसी भी प्रकार की परेशानी न आए। उन्होंने पंच गौरव कार्ययोजना के बारे में भी चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसी के साथ ही संपर्क पोर्टल और जनसुनवाई के प्रकरणों के बारे में चर्चा कर त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। बैठक में उपवन संरक्षक हरिकिशन सारस्वत, एसीईओ धनदान देथा, उपखंड अधिकारी प्रतापगढ़ मणिलाल तीरगर, तहसीलदार प्रतापगढ़ उज्जवल जैन सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

जयपुर स्किल एग्जिबिशन कार्यक्रम में बच्चों ने प्रतापगढ़ का परचम राज्य पर फहराया प्रतापगढ़, 5 फरवरी। स्टेट लेवल स्किल एग्जिबिशन कम कंपटीशन 2024-25 जयपुर में आयोजित हुआ, जिसमें प्रतापगढ़ जिले से 8 विद्यार्थियों के दल ने भाग लिया। माननीय शिक्षा स्वयं बच्चों का उत्साह वर्धन हेतु उपस्थित रहे। अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक महेश चंद्र आमेटा, सहायक परियोजना समन्वय विकास भालोठिया तथा कार्यक्रम अधिकारी शालिनी व्यास ने दल को कंपटीशन में भाग लेने हेतु हरी झंडी देकर अनुमति प्रदान की।

दल का प्रतिनिधित्व एस्कॉर्ट टीचर के रूप में वरिष्ठ अध्यापक रवि कुमार साहू एवं अध्यापिका यशोदा साहू ने किया। इस कंपटीशन में सभी जिलों के 16 ट्रेड में 350 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमें योगेश टांक GSSS मनोहरगढ़ ने कंस्ट्रक्शन ट्रेड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। रिटेल ट्रेड में दिव्यांशी पंचाल GSSS मांडवी धरियावद ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। आईटी ट्रेड में कुबेर सिंह राठौर महात्मा गांधी GSSS लोहारिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कंस्ट्रक्शन ट्रेड में प्रथम स्थान पर रहे योगेश टांक ने हाइड्रोलिक ब्रिज मॉड्यूल प्रस्तुत किया जिसका उद्देश्य यातायात को सुगम और भीड़ -भाड़ की समस्या को कम करना है। द्वितीय स्थान पर रही रिटेल ट्रेड में दिव्यांशी पंचाल शॉपिंग मॉल पर अपना मॉड्यूल प्रस्तुत किया जिसका उद्देश्य ग्राहकों को सारी सुविधा एक जगह सर्व सुलभ हो जाए तथा आईटी ट्रेड में तृतीय स्थान पर रहे कुबेर सिंह राठौड़ ने सौरमंडल ऑब्जर्वेटरी का मोडल प्रस्तुत किया। —– राज्य के उच्च माध्यमिक व पीएमश्री स्कूलों में 10 को कॅरियर फेयर प्रतापगढ़ 5 फरवरी। | प्रतापगढ़ सहित राज्य के 11751 क्लस्टर स्तरीय उच्च माध्यमिक विद्यालय और 154 पीएमश्री स्कूलों में 10 फरवरी को कॅरियर मेला आयोजित किया जाएगा। राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के राज्य परियोजना निदेशक अविचल चतुर्वेदी ने इस संबंध में समस्त सीडीईओ को दिशा निर्देश जारी किए हैं। कॅरियर फेयर में 9वीं से 12वीं कक्षा के छात्र – छात्राओं को शामिल किया जाएगा। दरअसल, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत स्कूली विद्यार्थियों को कॅरियर और व्यावसायिक शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए यह फेयर आयोजित किए जाएंगे। करियर मेले के तहत विद्यार्थियों को भविष्य के विभिन्न विकल्पों के बारे में समझाया और बताया जाएगा। इस मेले के जरिए विद्यार्थियों को नए कॅरियर मार्गों की खोज में सहायता प्रदान की जाएगी। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध रोजगार और व्यवसाय करने वाले विभिन्न लोगों की जानकारी भी विद्यार्थियों से साझा की जाएगी। शिक्षा सत्र 2024-25 में आयोजित किए जाने वाले कॅरियर फेयर के लिए स्कूलवार बजट भी स्वीकृत किया गया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 







Related Articles
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

30 अक्टूबर को पतरातू प्रखंड कार्यालय में लगेगा दिव्यांगों व बुजुर्गों के लिए विशेष शिविर

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को नि:शुल्क...

ActiveBreakingHazaribaghJharkhand

ब्रेकिंग न्यूज़ /हजारीबाग में CISF की बड़ी कार्रवाई, अवैध कोयला लदा ट्रक जब्त

Khabar365news हजारीबाग। अवैध कोयला खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू डीजल कॉलोनी रेलवे क्वार्टरों का हुआ अलॉटमेंट, पर नरक जैसी जिंदगी जीने को मजबूर हैं कर्मचारी

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू डीजल कॉलोनी मैं डबल स्टोरी...