झारखंडब्रेकिंग

रेलवे स्टेशन पर अखबार बेचने वाले मुरशिद अंसारी का बेटा बना जिला टॉपर, अब डॉक्टर बनने का है सपना

Share
Share
Khabar365news

कहते हैं मेहनत और लगन के सामने कोई भी मुश्किल टिक नहीं सकती। इसे साबित कर दिखाया है साहेबगंज जिले के तीनपहाड़ निवासी मो. फिरदौस अंसारी ने, जिन्होंने JAC द्वारा आयोजित दसवीं बोर्ड परीक्षा 2025 में 96.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है। फिरदौस के पिता मुरशिद अंसारी बीते 32 वर्षों से तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन परिसर में अखबार बेचने और बांटने का कार्य कर रहे हैं, जबकि मां रूही परवीन घर की ज़िम्मेदारी संभालती हैं। चार भाई-बहनों में सबसे छोटे फिरदौस की शिक्षा कभी बाधित न हो, इसके लिए पिता अखबार बेचने के साथ-साथ सिलाई का काम भी करते हैं। 

परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य होते हुए भी माता-पिता ने बेटे की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी। फिरदौस की इस शानदार उपलब्धि पर दोनों की खुशी का ठिकाना नहीं है। उन्होंने कहा, “बचपन से ही फिरदौस पढ़ाई को लेकर बेहद गंभीर रहा है। हमने कभी उसके हौसले को टूटने नहीं दिया, और आज उसका परिणाम सबके सामने है।” फिरदौस हाई स्कूल तीनपहाड़ का छात्र है और नॉलेज पॉइंट कोचिंग क्लासेस से भी पढ़ाई करता रहा है। उसने पाँचों विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसमें अधिकतर विषयों में उसे A+ ग्रेड प्राप्त हुआ है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

​’खोई हुई और भूली हुई चीज़ों की खोज’ बनेगा इस वर्ष दुर्गा पूजा का मुख्य आकर्षण

Khabar365news​त्रिकोण हवन कुंड दुर्गा पूजा समिति, यूनिवर्सिटी पार्किंग स्थल, सुभाष चौक, रांची...

ActiveJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

तमाड़ में गोम्हा संगे करम मिलानोर समारोह, 70 गांवों के पुरान समाज के लोग जुटे

Khabar365newsतमाड़। तमाड़ प्रखंड के जादोडीह, मारधान स्थित मैदान में पुरान जनजातीय समाज...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची के द्वारा सम्पन्न हुए चार दिवसीय श्री श्याम मोहत्सव

Khabar365newsसमीक्षा सभा आयोजित की गई । सर्व प्रथम श्री श्याम वंदना के...