Jharkhand

पीवीयूएनएल प्लांट परिसर में टेक्सल कंपनी में कार्यरत दर्जनों मजदूरों को मधुमक्खी ने काटा, एक मजदूर रांची रिम्स रेफर

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ जिले के पीवीयूएनएल प्लांट परिसर में 4000 मेगावाट का निर्माणाधीन सुपर थर्मल पावर प्लांट में आज शनिवार को कार्यरत दर्जनों मजदूरों पर मधुमक्खियों का कहर अचानक बरपा। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीवीयूएनएल प्लांट परिसर में टेक्सल कंपनी का यूनिट नंबर 2 में लगभग 70 मिटर उंचाई पर बंकर सेल में काम चल रहा था। कार्य के दौरान अचानक मधुमक्खियों का झुंड का कहर बरपा। मजदूरों पर मधुमक्खियां की झुंड के काटने से कार्यरत सैकड़ों मजदूरों में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।

मधुमक्खियां के अचानक काटने के कहर से लगभग 25 से 30 मजदूर जख्मी हो गए। किसी तरह कई मजदूर इधर-उधर दौड़कर अपनी जान बचाई। लेकिन मधुमक्खियां के काटने से कई मजदूर बेहोश हो गए। 70 मीटर ऊंचाई से मजदूरों को उतारने के लिए क्रेन का सहयोग लिया गया। ज़ख्मी मजदूरों को आनन-फानन में कार्यरत अन्य कंपनियों के मजदूरों और प्रबंधन के सहयोग से एंबुलेंस के द्वारा पीवीयूएनएल द्वारा संचालित पीटीपीएस स्थित पीएसटीटीपी अस्पताल भिजवाया गया। जहां गंभीर रूप से घायल मजदूरों को चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। वही कई मजदूर का इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर के LIC जीवन प्रकाश भवन में भीषण आग,

Khabar365newsजमशेदपुर। शहर स्थित LIC जीवन प्रकाश भवन में आग लगने से अफरा-तफरी...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में 20 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप,

Khabar365newsरांची। राजधानी रांची में 20 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला...