Jharkhand

डाॅ. जयपाल सिंह मुंडा झारखंड आंदोलन के सर्वोच्च नेता थे : शैलेन्द्र यादव

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग : जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में शिक्षाविद डाॅ. जयपाल सिंह मुंडा की 120 वीं जयंती उनके चित्र पर माल्यार्पण कर मनाई गई ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि डाॅ. जयपाल सिंह मुंडा भारतीय आदिवासियों और झारखंड आंदोलन के एक सर्वोच्च नेता थे । वे आक्सफोर्ड ब्लू का खिताब पाने एक मात्र हाॅकी के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी थे । वे झारखंड के महान, दूरदर्शी और विद्वान नेता सामाजिक न्याय के आदिवासियों के पक्षधर थे । रांची में जन्में हाॅकी के प्रसिद्ध खिलाड़ी ने आदिवासी नेता मरड़ गोमके के नाम से विख्यात डाॅ. जयपाल सिंह मुंडा को सन 1928 मे एम्सटर्डम हाॅलेंड में आयोजित ओलंपिक खेल भारतीय हाॅकी टीम के लिए कप्तान नियुक्त किया गया था ।इसमे भारत ने पहला पदक प्राप्त किया था । वे सन 1936 को राजनीति में आए और बाद में झारखंड पार्टी का गठन किया । उन्होंने अनुसूचित जन जातियों के बढ़ चढ़कर कार्य किया ।
जयंती कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह, अशोक देव जिला मीडिया प्रभारी निसार खान, कृष्णदेव प्रसाद सिंह, दिलीप कुमार रवि, मनोज नारायण भगत, कृष्णा किशोर प्रसाद, गुड्डू सिंह, मनोज मोदी, शिव नंदन साहू, बिनोद सिंह, लाल बिहारी सिंह, मो. नौशाद, तस्लीम अंसारी, एजाज अहमद, बाबु खान अधिवक्ता रंजीत कुमार राणा, विजय कुमार सिंह, रामजतन यादव, सैयद अशरफ अली, सुबेश राम, अली हुसैन, मुगेश्वर प्रसाद चौधरी, मो. मुस्ताक, सदरूल होदा, गोबिंद राम, गिरधारी प्रसाद मेहता , भैया असीम कुमार के अतिरिक्त कई कांग्रेसी उपस्थित थे ।

              
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व है रक्षाबंधन, आज बहनें बांधेंगी भाई की कलाई पर राखी

Khabar365newsभाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व को...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

ब्रह्माकुमारीज पतरातू सेवा केंद्र में मनाया गया दिव्य अलौकिक ईश्वरीय रक्षाबंधन एवं नशा मुक्ति कार्यक्रम

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु ब्रह्माकुमारीज रोड नंबर 8 ,पीटीपीएस, पतरातू...

BreakingHazaribaghJharkhand

श्राद्ध कार्यक्रम में तालाब में डूबने से ग्रामीण की मौत, गांव में पसरा मातम

Khabar365newsढाई साल पूर्व में भी रामसागर तालाब ने ली थी दो मासूम...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

विमान हादसे में पायलट बेटे की मौत, शव लेकर फफक पड़े पिता

Khabar365newsकानपुर। विमान हादसे में पायलट बेटे की मौत के बाद उसके पिता...