LATEHARझारखंड

ट्रक दुर्घटनाग्रस्‍त होकर पलटा ड्राइवर का पैर क्षतिग्रस्त

Share
Share
Khabar365news

लातेहार : जिले के मनिका थाना क्षेत्र स्थित सिमरहट गांव के पास शनिवार की सुबह एक ट्रक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्‍त गयी और सड़क किनारे बने गार्डवाल के नीचे पलट गयी. इस हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसका दाहिना पैर पूरी तरह कुचला गया है और शरीर में भी गंभीर चोटें आई है. ट्रक में सिर्फ ड्राइवर था और गंभीर हालत में होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो पायी है. घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गयी. लोगों ने इसकी जानकारी मनिका थाना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को एंबुलेंस से सदर अस्पताल लातेहार पहुंचाया.

सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक इलाज किया. इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उसे रांची रिम्स रेफर कर दिया. चिकित्‍सकों ने बताया कि ड्राइवर की स्थिति काफी खराब है. बालूमाथ से डाल्टनगंज की तरफ जा रहा था ट्रक घटना के संबंध में बताया जाता है कि ट्रक बालूमाथ से डाल्टनगंज की तरफ जा रहा था. ट्रक में लोहे का चदरा लोड था. इसी दौरान सिमरहट गांव के पास ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी और सड़क किनारे बने गार्डवाल के नीचे पलट गयी. हादसा इतना जबरदस्त हुआ था कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर के आदित्यपुर में गैंगवार, 7 राउंड फायरिंग; एक घायल

Khabar365newsजमशेदपुर के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मांझी टोला में सोमवार रात वर्चस्व...

BreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ के रथ मेला मैदान में सत्य सनातन संस्था का होलिका दहन

Khabar365newsपाकुड़ में सोमवार देर शाम को सत्य सनातन संस्था के द्वारा पाकुड़...