झारखंड

ट्रेन में फेरी करने वाले का बेटा बना साइंस में जामताड़ा टॉपर

Share
Share
Khabar365news

12वीं की परीक्षा में जामताड़ा जिले का नाम रोशन करते हुए ओम बर्नवाल ने साइंस स्ट्रीम में टॉप किया है। ओम ने 467 लाकर जिले में टॉप किया है। मिहिजाम हिल रोड निवासी ओम ने अपनी सफलता से यह साबित कर दिया है कि कड़ी मेहनत और लगन से सफलता हासिल की जा सकती है। ओम बर्नवाल एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता ट्रेन में फेरी का काम करते हैं, जबकि उनकी मां अंजू देवी एक गृहणी हैं। ओम के भाई-बहन भी पढ़ाई कर रहे हैं। ओम की इस उपलब्धि ने उनके परिवार का मान बढ़ाया है। 

इंजीनियर बनना चाहते हैं ओम
ओम की सफलता की कहानी प्रेरणादायक है। उन्होंने 10वीं की परीक्षा में भी स्कूल टॉप किया था। वे मिहिजाम के प्लस टू हाई स्कूल के छात्र हैं। ओम ने बताया कि उन्होंने रोजाना 6-7 घंटे पढ़ाई की और सोशल मीडिया से दूर रहे। वे इंजीनियर बनना चाहते हैं। पढ़ाई के अलावा, उन्हें दोस्तों के साथ खेलना भी पसंद है। ओम ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उन्होंने कहा, “टीचर और मम्मी-पापा की बात मानने से रिजल्ट हमेशा अच्छा होता है।” ओम ने सभी छात्रों कोसलाह दी कि वे कड़ी मेहनत करें और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

रांची में 6-7 जून को विशेष कैंप, Unmapped मतदाताओं की होगी मैपिंग

Khabar365newsरांची: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत रांची...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

विधायक रोशन लाल चौधरी ने लगभग 58 लाख रुपये की दो विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड अंतर्गत तालाटांड़ पंचायत में...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

अंबा प्रसाद का शनिवार को लगने वाला जनता दरबार मंगलवार को लगेगा

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड के पूर्व विधायक प्रतिनिधि...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

राज्यसभा उम्मीदवार बनने पर प्रणव झा ने जताया आभार

Khabar365newsरांची: झारखंड से राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद कांग्रेस नेता...