BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

नशे में स्कॉर्पियो चालक ने मचाई तबाही, 2 घायल

Share
Share
Khabar365news

जमशेदपुर : जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र के जवाहर नगर रोड नंबर-16 में शुक्रवार देर शाम एक बेकाबू स्कॉर्पियो चालक ने सड़क किनारे खड़े लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोग घायल हुए हैं। इसके बाद वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराया प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो संख्या JH10BS4040 तेज रफ्तार से मानगो की ओर से परडीह की दिशा में जा रही थी। इसी दौरान रोड नंबर-16 के पास चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे खड़े दो युवकों और एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन बिजली के खंभे से टकराते ही रुक गया। इस हादसे में वाहन का आगे का हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को अस्पताल भेजवाया। वहीं जब लोगों ने चालक को नशे की हालत में पाया, तो उसे गाड़ी से बाहर निकालकर पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही टाइगर मोबाइल की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने चालक को भीड़ से बचाया और थाने ले गई। पुलिस ने बताया कि चालक पूरी तरह शराब के नशे में था। वाहन को जब्त कर लिया गया है और चालक के खिलाफ शराब पीकर वाहन चलाने, लापरवाही से गाड़ी चलाने और सड़क दुर्घटना के मामले में एफआईआर दर्ज की जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रोड पर रात के समय तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही आम बात है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। उन्होंने मांग की है कि इस मार्ग पर पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए और स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं। वहीं पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी हादसे के बाद कानून अपने हाथ में न लें, बल्कि तत्काल पुलिस को सूचना दें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में चार बच्चे एक साथ लापता, इलाके में मचा हड़कंप

Khabar365newsरांची : राजधानी के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुकम रोड नंबर-05 से...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में रिवाल्वर की नोंक पर अपराधियों ने लूटे 3.5 लाख नगदी समेत 4 लाख के आभूषण

Khabar365newsगिरिडीह स्थित बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र में एक सोनार व्यवसायी...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

सिंह मेंशन का दबदबा कायम, धनबाद नगर निगम के मेयर बने संजीव सिंह 

Khabar365newsधनबाद नगर निगम के महापौर पद के चुनाव में ‘सिंह मेंशन’ का...