JharkhandpatratupatratuPolticalRamgarhRanchi

कैबिनेट बैठक होने के कारण कल कांग्रेस प्रभारी के साथ कांग्रेस के 5 सदस्यों के कमेटी की रांची में होगी अहम बैठक

Share
Share
Khabar365news

कांग्रेस जांच दल का बड़कागांव केरेडारी में 5 फरवरी को होने वाला दौरा होगा दो-तीन दिनों के बाद

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू एवं संयोजक मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने बड़कागांव एवं केरेडारी के विस्थापितों की समस्या को लेकर की उच्च स्तरीय बैठक

एकाएक कैबिनेट की बैठक होने के कारण कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल का बड़कागांव केरेडारी दौरा की नई तिथि जल्द की जाएगी घोषित

हजारीबाग जिला अन्तर्गत बड़कागांव एवं केरेडारी प्रखंड व रामगढ़ जिलांतर्गत पतरातु के खनन कंपनियों द्वारा लगातार विस्थापितों का शोषण एवं स्थानीय प्रशासन की खनन परियोजनाओं के पक्ष में संदेहस्पद भागीदारी को देखते हुए झारखंड कांग्रेस द्वारा झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा मनोनित 5 सदस्य जांच कमिटी के संयोजक मंत्री राधाकृष्ण किशोर के साथ झारखंड कांग्रेस प्रभारी के0 राजू की राँची में एक अहम बैठक दिन बुधवार को संपन्न हुई। बैठक में पूर्व मंत्री योगेंद्र साव एवं पूर्व विधायक अंबा प्रसाद भी उपस्थित रहे ।

बैठक में प्रदेश प्रभारी के. राजू ने बड़कागांव एवं केरेडारी के विस्थापन में उत्पन्न समस्याओं की समीक्षा किया। प्रदेश प्रभारी के निर्देशानुसार कांग्रेस द्वारा गठित पांच सदस्यी कमिटी की रांची स्थित कांग्रेस मुख्यालय में गुरुवार को बैठक आहूत की गई है । उक्त बैठक में जांच कमेटी द्वारा बड़कागांव एवं केरेडारी से जुड़े विस्थापन के समस्याओं को के समाधान हेतु गुरुवार को ही कैबिनेट में प्रस्ताव रखने हेतु चर्चा किया जाएगा ।

जांच कमेटी की कांग्रेस मुख्यालय में बैठक व विस्थापित प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर मुख्यमंत्री को सौंपी जाएगी रिपोर्ट-

बड़कागांव विधानसभा में विस्थापन संबंधी ज्वलंत समस्याओं को भी बृहस्पतिवार को होने वाले कैबिनेट में रखने का निर्णय लिया गया है ताकि मुख्यमंत्री द्वारा भूमि अधिग्रहण कानून 2013 , विस्थापन आयोग के सुचारू क्रियान्वनन एवं स्थानीय मजदूरों को एचपीसी नियम के तहत भुगतान, पतरातू विद्युत् निगम लिमिटेड, पतरातू छाई डैम से संबंधित सभी मुद्दों का हल निकाला जा सके ।

कैबिनेट बैठक के बाद नई तिथि घोषित कर प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने का निर्णय –

समिति द्वारा यह जानकारी दी गई एकाएक पाँच फरवरी को कैबिनेट की बैठक आहूत होने संबंधी पत्र प्राप्त हुआ है जिसके कारण पूर्व से बड़कागांव केरेडारी का प्रस्तावित दौरा कुछ दिनों बाद करने का निर्णय लिया गया है इस संबंध में जल्द ही तिथि घोषित की जाएगी। वही बुधवार को के राजू और राधा कृष्ण किशोर की उपस्थिति में हुई बैठक में मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने पूर्व विधायक अंबा प्रसाद व योगेंद्र साव को आस्वस्त किया है कि कैबिनेट बैठक में बड़कागांव विधानसभा के विस्थापन संबंधित समस्याओं को उचित पटल में रखने के पश्चात विस्थापित प्रभावित क्षेत्रों का समय निर्धारित कर दौरा किया जाएगा एवं अन्य सभी समस्याओं का रिपोर्ट बनाकर प्रभारी के0 राजू के माध्यम से सरकार के समक्ष रख सभी बिन्दुओं पर उचित निर्णय लेने हेतु सरकार से त्रिपक्षीय वार्ता करवा समस्याओं को निष्पादित करवाया जाएगा ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग में ओवरब्रिज में लगे सिक्योरिटी गार्ड को लगी गोली

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य...

CrimeJharkhandPakur

ताड़ के पेड़ बना काल: भतीजों ने “बड़ी मां” को उतारा मौत के घाट, पत्थर से कुचलकर हत्या

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट हिरणपुर (पाकुड़): एक मामूली सा लगने...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक 1 अप्रैल को काला दिवस मनाएगी- मनोज कुमार महतो

Khabar365newsपीवीयूएनएल मैनपॉवर में कार्यरत मजदूरों के परिवारों को ईएसआईसी में नाम जोड़ने...

JharkhandRamgarh

दिल्ली में इलाज के दौरान यशोदा देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

Khabar365newsअत्यंत दुखद समाचारकिला मंदिर के श्री व्यास शर्मा (पत्रकार हिंदुस्तान) ,भगवताचार्य श्री...