BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सीएस के औचक निरीक्षण से कई अवैध नर्सिंग होम के संचालक ताला लगाकर फरार।

Share
Share
Khabar365news

सीएस को जाते ही फिर से खुल गए अवैध नर्सिंग ।

बड़कागांव: बड़कागांव ।हजारीबाग के सिविल सर्जन डॉक्टर अशोक कुमार गुरुवार को बड़कागांव में चलाए जा रहे कई अवैध नर्सिंग होम का औचक निरिक्षण किया। दर्जनों अवैध नर्सिंग होम के संचालक ताला लगाकर फरार हो गए हैं। सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार बड़कागांव में 8:00 बजे सुबह जैसे ही निरीक्षण करने पहुंचे वैसे ही स्वास्थ्य क्षेत्र में हड़कंप मच गई।आनन फानन में अवैध नर्सिंग होम एलोपैथिक जांच घर एवं अल्ट्रासाउंड के संचालक अपने-अपने नर्सिंग होमो में ताला लगाकर भाग निकले। सिविल सर्जन डॉक्टर अशोक कुमार 1:00 बजे तक बड़कागांव में निरीक्षण करते रहे। उनके चले जाने के बाद ताला बंद किए गए नर्सिंग होम संचालक नर्सिंग होम खोल दिए। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डॉक्टर अशोक कुमार ने शांति सेवा सदन में जाकर जांच किया।जहां सभी प्रकार के कागजात एवं संसाधनों का अवलोकन किया।इस दौरान सिविल सर्जन ने शांति सेवा सदन के संचालक विवेक सोनी को बेहतर काम करने की सलाह दी। इसके बाद रुक्मणी भवन स्थित बंधन नर्सिंग होम सिविल सर्जन डॉक्टर अशोक कुमार पहुंचे।यहां बताया गया कि पहले से ही बंधन नर्सिंग होम के संचालक राजेश कुमार साव को सिविल सर्जन का आने की सूचना मिल चुकी थी। इस कारण वह ताला बंद कर भाग निकला।इस दौरान सिविल सर्जन ने ताला खुलवाने का प्रयास किया ,लेकिन कोई स्रोत नहीं मिला। चिंता जाहिर की गई थी कि अवैध नर्सिंग होम के संचालक ताला बंद करके चले गए हैं,अंदर में कोई मरीज होंगे तो बहुत दिक्कत होती होगी।इस दौरान उन्होंने कहा कि जितने भी बंद पाए गए नर्सिंग होम है,वह सभी अवैध है।इस पर कार्रवाई होगी।

यह नर्सिंग होम बंद पाए गए

हजारीबाग रोड स्थित रुक्मणी भवन में चल रहे बंधन नर्सिंग होम,आरोग्य नर्सिंग होम,इंडियन सिटी नर्सिंग होम, सेवन स्टार नर्सिंग होम में संचालक ताला लगा कर फरार हो गए।

2 दिन के अंदर कागजात व संसाधन सही करा लें : सीएस

सिविल सर्जन डॉक्टर अशोक कुमार ने कहा कि कुछ नर्सिंग होम खुले हुए थें,उन लोगों को कहा जा रहा है कि जो नर्सिंग होम सरकारी नियम के अनुसार कागज नहीं बनाए हैं व संसाधन नहीं है ,वह पूरा कर लें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि बड़कागांव में दर्जनो अवैध अल्ट्रासाउंड एवं जांच घर, पैथोलॉजी जांच घर चलाए जा रहे हैं. उन पर कार्रवाई होगी।

लिंग जांच करने वाले अवैध अल्ट्रासाउंड वालों पर होगी कार्रवाई

उन्होंने कहा कि जांच घरों एवं पैथोलॉजी में पैथोलॉजिस्ट होना आवश्यक है।वही प्रखंड में दो जगह होना चाहिए। उन्होंने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि अल्ट्रासाउंड वाले लिंग जांच भी करते हैं।इस पर बड़ी कार्रवाई होगी। मौके पर बड़कागांव के चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर अविनाश कुमार एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJharkhandLohardaga

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर झामुमो का हल्लाबोल, पावरगंज चौक पर फूंका पुतला।

Khabar365newsज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं हुआ तो आंदोलन को और धारदार किया...

ActiveJharkhandLohardaga

लोहरदगा कुडू में 21वीं कुडू कप फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ भव्य समापन, टाइगर जयराम महतो रहे मुख्य अतिथि

Khabar365newsलोहरदगा से सद्दाम खान की रिपोर्ट ​कुडू खेल मैदान में आयोजित 21वीं...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

राज्यपाल बोले- छात्र ज्ञान और प्रतिभा का उपयोग बड़े उद्देश्य के लिए करें

Khabar365newsरांची। राज्यपाल ने छात्रों से अपने ज्ञान, प्रतिभा और कौशल का उपयोग...