BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग : पुलिस ने मारा तस्करों पर शिकंजा, 2.7 किलो अफीम के साथ चार गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग : हजारीबाग पुलिस ने अवैध नशा कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज एक बड़ी सफलता हासिल की है। जिले के पेलावल ओपी क्षेत्र के छड़वा डैम के पास से पुलिस ने 2.7 किलो अफीम के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अमित कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए छड़वा डैम के पास छापेमारी की। वहां एक छः चक्का ट्रक (नं० PB10HG 0296) और तीन मोटरसाइकिलें खड़ी थीं। पुलिस को देखते ही मौके पर मौजूद लोग भागने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर चार लोगों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान संदीप कुमार (चतरा), मोहम्मद जाहिद आलम (चतरा), मोहम्मद सहजाद उर्फ सोनू (चतरा) और मंजीत सिंह (लुधियाना, पंजाब) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे सभी अफीम के अवैध कारोबार में संलिप्त हैं और बरामद अफीम को लुधियाना, पंजाब ले जाने वाले थे।

पुलिस ने मौके से 2.7 किलो अफीम, तीन मोटरसाइकिलें, एक छः चक्का ट्रक और चार मोबाइल फोन बरामद किए। इस संबंध में कटकमसांडी (पेलावल) थाना में एनडीपीएस एक्ट की धारा 18(B), 25(B), 25(90) और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
छापेमारी दल में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अमित कुमार, पुलिस निरीक्षक शाहिद रजा, पेलावल ओपी प्रभारी उपनिरीक्षक वेद प्रकाश पांडेय, पेलावल थाना के सशस्त्र बल और तकनीकी शाखा के कर्मी शामिल थे। हजारीबाग पुलिस ने कहा कि जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJharkhandLohardaga

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर झामुमो का हल्लाबोल, पावरगंज चौक पर फूंका पुतला।

Khabar365newsज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं हुआ तो आंदोलन को और धारदार किया...

ActiveJharkhandLohardaga

लोहरदगा कुडू में 21वीं कुडू कप फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ भव्य समापन, टाइगर जयराम महतो रहे मुख्य अतिथि

Khabar365newsलोहरदगा से सद्दाम खान की रिपोर्ट ​कुडू खेल मैदान में आयोजित 21वीं...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

राज्यपाल बोले- छात्र ज्ञान और प्रतिभा का उपयोग बड़े उद्देश्य के लिए करें

Khabar365newsरांची। राज्यपाल ने छात्रों से अपने ज्ञान, प्रतिभा और कौशल का उपयोग...