BreakingJharkhandLohardagaझारखंडब्रेकिंगलोहरदगा

कुडू पुलिस की तत्परता से पुल निर्माण स्थल पर चोरी का प्रयास नाकाम एक आरोपी गिरफ्तार भेजा गया जेल

Share
Share
Khabar365news

लोहरदगा से सद्दाम खान की रिपोर्ट

कुडू लोहरदगा कुडू थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से फोरलेन सड़क निर्माण परियोजना के तहत निर्माणाधीन पुल स्थल पर चोरी की एक बड़ी वारदात को विफल कर दिया गया। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है जबकि उसके अन्य साथी अंधेरे का लाभ उठाकर जंगल की ओर फरार हो गए जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार फोरलेन सड़क निर्माण परियोजना के अंतर्गत केड़वारी मोड़ के समीप चल रहे पुल निर्माण का कार्य में कार्यरत कर्मी कार्य समाप्त होने के बाद सेटरिंग प्लेट एवं जैक को सुरक्षित स्थान पर रखकर अपने कमरे में विश्राम के लिए चला गया था।

इसी दौरान रात करीब 12:10 बजे उसे संदिग्ध गतिविधियों की आवाज सुनाई दी बाहर निकलकर देखने पर कुछ लोग निर्माण सामग्री लेकर समीप के जंगल की ओर भागते दिखाई दिए। कर्मी ने घटना की सूचना तत्काल कुडू थाना पुलिस को दी सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अजित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय हुई और त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को धर दबोचा गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजीज अंसारी 30 वर्ष पिता जमशेद अंसारी ग्राम लावागाई,

थाना कुडू जिला लोहरदगा के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर सेटरिंग प्लेट एवं जैक को जंगल में छिपाकर रखा था तथा बाद में किसी वाहन के माध्यम से उसे बेचने की योजना थी आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई सामग्री बरामद कर ली गई। पूछताछ के दौरान उसने अपने दो अन्य साथियों के नामों का भी खुलासा किया है स्थानीय लोगों एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों ने कुडू थाना पुलिस की मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।

उनका कहना है कि पुलिस की तत्परता के कारण निर्माण कार्य में उपयोग होने वाली महत्वपूर्ण सामग्री चोरी होने से बच गई थाना प्रभारी अजित कुमार ने कहा निर्माण स्थल से चोरी की सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की गई सामग्री बरामद कर ली गई है मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच के X हैंडल पर केस,

Khabar365newsरांची। JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच के X (पूर्व में ट्विटर) हैंडल को लेकर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी पतरातू के द्वारा खिलाफ प्रधानमंत्री का पुतला दहन कटिया चौक में किया गया।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रविवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी पतरातू...

BreakingjamshedpurJharkhandझारखंडब्रेकिंग

MGM अस्पताल में 40 मिनट तक स्ट्रेचर का इंतजार,

Khabar365newsजमशेदपुर। MGM अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर में तेज रफ्तार बाइक बिजली खंभे से टकराई,

Khabar365newsजमशेदपुर। शहर में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से...