BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

जनता की सेवा करना मुख्य उद्देश्य अंबा प्रसाद

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

कल बीते दिन जनसंवाद महा अभियान के तहत कल सुबह से लेकर देर शाम तक व्यस्त रहने के बावजूद भी बड़कागांव की पूर्व विधायक सुश्री अंबा प्रसाद ने आज फिर लगाई जनता दरबार ।बता दें कि प्रत्येक मंगलवार की भांति आज फिर मंगलवार को बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने पीटीपीएस स्थित आवासीय कार्यालय में जनता की समस्याओं का समाधान हेतु जनता दरबार का आयोजन करी ।

जिसमें प्रखंड के विभिन्न ग्रामों से लोग अपने-अपने समस्याओं को रखने का काम किया जिसे अंबा प्रसाद ने त्वरित कार्रवाई कर संबंधित अधिकारी से दूरभाष में वार्ता कर निदान करने का कार्य किया ।कुछ भूमि संबंधित समस्या थी जिसे अंबा प्रसाद ने अंचलाधिकारी पतरातू को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया और प्रखंड से जुड़े कुछ योजनाओं की जांच करने हेतु समस्या आई जिसे त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी पतरातू से वार्ता कर जल्द से जल्द जांच करने का आदेश दिया जिसे प्रखंड विकास पदाधिकारी ने अस्वस्थ किया कि जल्द से जल्द जांच कर आपको रिपोर्ट दे दी जाएगी और जो भी इस जांच में दोषी पाए जाएंगे उन्हें तत्काल कार्रवाई करने का काम करेंगे ।

अंबा प्रसाद ने कहा कि मेरा मुख्य उद्देश्य जनता की सेवा करना है जनता के समस्याओं का समाधान करने में दिल को सुकून मिलता है और जनता को अपने समस्याओं को लेकर कहीं भटकना न पड़े इसलिए मैं प्रत्येक मंगलवार को अपने पीटीपीएस स्थित आवासीय कार्यालय में जनता दरबार के माध्यम से जनता की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करती हूं । मुख्य रूप से उपस्थित देवानंद प्रसाद,कृष्णा सिंह,जयंत तूरी,नईम अंसारी,हरिदास साव,राजेश साव, प्रदीप साव, अशोक प्रसाद,शंकर पासवान,अजय पासवान,बलदेव राम,इमरान अंसारी, रवि साव,सुनील कुमार,रविंद्र बाउरी, रामकुमार महतो,राजकुमार प्रसाद,नितेश साहू,संतु कुमार,शंकर करमाली,अभय पासवान,महेंद्र कुमार,सूरज पासवान,पिंकी देवी,खुशबू देवी,अंजू देवी एवं दर्जनों ग्रामीण उपस्थित हुए ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

लोहरदगा विधायक डॉ रामेश्वर उराँव ने सुदूरवर्ती पेसरार प्रखंड में चलाया जनसंपर्क अभियान।

Khabar365newsलोहरदगा से सद्दाम खान की रिपोर्ट पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक एवं...

BreakingJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

फरार आरोपी पर जामताड़ा पुलिस का शिकंजा,

Khabar365newsजामताड़ा। जिले में फरार चल रहे एक आरोपी के खिलाफ पुलिस ने...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

नितिन नबीन से मिलीं विधायक रागिनी सिंह, झारखंड के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा

Khabar365newsरांची। भाजपा विधायक रागिनी सिंह ने पार्टी के वरिष्ठ नेता नितिन नबीन...