BiharPolticalबिहार

बिहार चुनाव के दौरान पूर्णिया में राहुल गांधी के साथ अंबा प्रसाद ने किया मंच साझा, कहा- बिहार चुनाव में महागठबंधन की जीत पक्की

Share
Share
Khabar365news

गरीबों, किसानों, और युवाओं की आवाज अब बदलाव का स्पष्ट संदेश दे रही है-अंबा प्रसाद
रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

बिहार चुनाव के दौरान प्रचार प्रसार कार्य में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक अंबा प्रसाद कड़ी मेहनत कर रही है। इसी दौरान पूर्णिया जिला के कस्बा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत एक विशाल महारैली का आयोजन किया गया जिसमें नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मुख्य रूप से शामिल हुए पूर्व विधायक अंबा प्रसाद भी इस दौरान राहुल गांधी के साथ मंच साझा किया।

अंबा प्रसाद ने चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि महागठबंधन की जीत पक्की है।

वही अंबा प्रसाद ने चुनाव महारैली के बाद बताया कि भारतीय राजनीति के एक महत्वपूर्ण नेता, आदरणीय राहुल गांधी जी, के साथ मंच साझा करने का यह अद्भुत और अविस्मरणीय व सम्मान की बात है।

अंबा प्रसाद ने कहा कि जब हम मंच पर पहुँचे, तो हमारी आँखों के सामने लाखों लोगों का जनसैलाब था। यह सिर्फ भीड़ नहीं थी, यह गरीबों, किसानों, और युवाओं के दिलों से निकली हुई वह आवाज़ थी, जो अब बदलाव का स्पष्ट संदेश दे रही है।

अंबा प्रसाद ने यह भी कहा कि लोगों का अपार उत्साह और चेहरे पर यह उम्मीद साफ बता रही है कि न्याय और मोहब्बत की आवाज़ अब और बुलंद होगी, और लोकतंत्र की जड़ें यहाँ और मजबूत होंगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

बांका थाने में मां के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने पहुंची बच्ची

Khabar365newsबिहार स्थित बांका टाउन थाना में एक 11 वर्षीय बच्ची ने सोमवार...

BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

बिहार में 25 लाख महिलाओं को बड़ी सौगात, खातों में 2,500 करोड़ ट्रां

Khabar365newsबिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और...

BiharBreakingPatnaबिहारब्रेकिंग

शादी का कार्ड बांटने निकले दो भाईयों को पटना में दिनदहाड़े मारी गोलियां 

Khabar365newsपटना स्थित रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के शिवाजी चौक के निकट शादी...