BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

प्रभात खबर के प्रधान संपादक आशुतोष चतुर्वेदी बने केंद्रीय सूचना आयुक्त जिम्मेदारी

Share
Share
Khabar365news

हिंदी पत्रकारिता के वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार आशुतोष चतुर्वेदी को केंद्रीय सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया है। वह 15 दिसंबर से अपने पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। वर्तमान में वह देश के प्रतिष्ठित हिंदी दैनिक प्रभात खबर के प्रधान संपादक हैं। आशुतोष चतुर्वेदी को मीडिया जगत में तीन दशकों से अधिक का लंबा अनुभव है। वह हिंदी पत्रकारिता के उन गिने-चुने नामों में शामिल हैं, जिन्होंने प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया—तीनों क्षेत्रों में व्यापक काम किया है। भारत के साथ-साथ विदेशों में भी उन्होंने पत्रकारिता का गहन अनुभव हासिल किया है।
अपने करियर के दौरान उन्होंने इंडिया टुडे और संडे ऑब्जर्वर जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया। इसके अलावा बीबीसी हिंदी से जुड़कर ऑनलाइन पत्रकारिता में भी सक्रिय भूमिका निभाई। अमर उजाला (नोएडा संस्करण) में वह कार्यकारी संपादक के पद पर भी रह चुके हैं।

आशुतोष चतुर्वेदी प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के साथ एक दर्जन से अधिक देशों की विदेश यात्राओं का हिस्सा रहे हैं, जिससे उन्हें अंतरराष्ट्रीय राजनीति और कूटनीति को करीब से देखने-समझने का अवसर मिला। वह वर्तमान में एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के सदस्य भी हैं। केंद्रीय सूचना आयुक्त के रूप में उनकी नियुक्ति को सूचना के अधिकार और पारदर्शिता के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग में ओवरब्रिज में लगे सिक्योरिटी गार्ड को लगी गोली

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य...

CrimeJharkhandPakur

ताड़ के पेड़ बना काल: भतीजों ने “बड़ी मां” को उतारा मौत के घाट, पत्थर से कुचलकर हत्या

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट हिरणपुर (पाकुड़): एक मामूली सा लगने...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक 1 अप्रैल को काला दिवस मनाएगी- मनोज कुमार महतो

Khabar365newsपीवीयूएनएल मैनपॉवर में कार्यरत मजदूरों के परिवारों को ईएसआईसी में नाम जोड़ने...

JharkhandRamgarh

दिल्ली में इलाज के दौरान यशोदा देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

Khabar365newsअत्यंत दुखद समाचारकिला मंदिर के श्री व्यास शर्मा (पत्रकार हिंदुस्तान) ,भगवताचार्य श्री...