BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जानलेवा कफ सीरप कारोबार पर ED की बड़ी कार्रवाई, झारखंड-यूपी-गुजरात के 25 ठिकानों पर छापेमारी

Share
Share
Khabar365news

जानलेवा कफ सीरप की अवैध खरीद-बिक्री के मामले में ईडी ने सुबह बड़ी कार्रवाई शुरू की। करीब सात बजे शुरू हुई इस छापेमारी में झारखंड, उत्तर प्रदेश और गुजरात में कुल 25 ठिकानों पर एक साथ दबिश दी जा रही है। झारखंड में इस सीरप के कारोबार से जुड़े रांची स्थित शैली ट्रेडर्स भी ईडी की राडार पर है।  सूत्रों के अनुसार, यह जानलेवा कफ सीरप झारखंड में मुख्य रूप से शैली ट्रेडर्स के माध्यम से बेचा जाता था। ईडी लखनऊ, वाराणसी, जौनपुर, सहारनपुर, अहमदाबाद और रांची के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही है। कार्रवाई के दायरे में इस कारोबार से जुड़े कई व्यापारी और सीए विष्णु अग्रवाल भी शामिल हैं। ईडी की टीम झारखंड के व्यापारी शुभम जयसवाल के तुपुदाना स्थित गोदाम और उसके आवास की भी तलाशी ले रही है। बताया जा रहा है कि रांची के शैली ट्रेडर्स के जरिए इस जानलेवा कफ सीरप का सालाना कारोबार 5 करोड़ रुपये से अधिक का था। ईडी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस खतरनाक कफ सीरप की आपूर्ति श्रृंखला किन राज्यों में फैली है और इसके वित्तीय लेनदेन कैसे संचालित किए जा रहे थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

MLA संजीव सरदार का औचक निरीक्षण, लेट कर्मियों को पहनाई माला

Khabar365newsझारखंड: विधायक संजीव सरदार ने सरकारी कार्यालय में कर्मचारियों की कार्यशैली और...

ActiveJamtadaJharkhand

डी.एन. एकेडमी, जामताड़ा में साइबर क्राइम एवं डिजिटल अरेस्ट से बचाव को लेकर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Khabar365newsजामताड़ा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली एवं झारखंड राज्य विधिक...

ActiveCrimeJamtadaJharkhand

करमाटांड़ में दुर्गा पूजा को लेकर सघन वाहन जांच अभियान

Khabar365newsकरमाटांड़ में दुर्गा पूजा -2026 सुरक्षा के मद्देनजर मिसन चौक और कालाझरिया...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

सूचना का अधिकार नागरिकों का सशक्त हथियार : रामेश्वर गोप

Khabar365newsपारदर्शिता बढ़ाने और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए लोगों से की...