रांची में 11 केवीए बिरसा फीडर से बिजली आपूर्ति आज दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी। इस दौरान रखरखाव एवं तकनीकी कार्य के कारण संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बिजली कटौती के चलते बंधु नगर, बिरसा चौक, हवाई नगर, हटिया स्टेशन रोड सहित आसपास के अन्य इलाकों में रहने वाले उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बिजली विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित समय को देखते हुए पहले से आवश्यक तैयारियां कर लें।
Leave a comment