हजारीबाग

नगर निकाय चुनाव: वार्ड संख्या-2 में मुन्ना भाई की बैठक में उमड़ा जनसमर्थन, एकजुटता का दिखा मजबूत संदेश

Share
Share
Khabar365news


हजारीबाग नगर निकाय चुनाव को लेकर वार्ड संख्या-2 में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में वार्ड संख्या-2 के प्रत्याशी मुन्ना भाई द्वारा शहर के स्टार मैरिज हॉल में एक महत्वपूर्ण जन-बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें वार्ड के विभिन्न तबकों से सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
बैठक में खास तौर पर अजय कुमार सिंहा, गुलाम मुस्तफा ,ग्यास खान, नन्हू खान, फैसल खान, असलम, बबलू , शेरू,नन्हे (असद मोबाइल), पप्पू, साबिर, शहजाद, मिट्ठू, राजा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में बुजुर्गों और युवाओं की मौजूदगी ने बैठक को और भी प्रभावशाली बना दिया।


मौके पर उपस्थित अजय कुमार सिंहा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि “वार्ड कोई भी हो, लेकिन नेता वही चुना जाना चाहिए जो आपकी एक बात पर, एक कॉल पर आपके बीच मौजूद हो। जो सिर्फ चुनाव के समय नहीं, बल्कि हर सुख-दुख में साथ खड़ा रहे।” उनके इस वक्तव्य पर मौजूद लोगों ने तालियों के साथ समर्थन जताया।
बैठक के दौरान प्रत्याशी मुन्ना भाई ने वार्ड के विकास, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और पारदर्शी कार्यप्रणाली को अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।
पूरी बैठक में जोश, एकता और बदलाव की साफ झलक देखने को मिली, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि वार्ड संख्या-2 में चुनावी मुकाबला दिलचस्प और निर्णायक होने वाला है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
हजारीबाग

आजादी के बाद पहली बार पक्की सड़क से जुड़ेगा सलगा बिरहोर टांडा, सांसद मनीष जायसवाल ने किया शिलान्यास

Khabar365newsकटकमदाग़ हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने शनिवार को हजारीबाग...

हजारीबाग

क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट-2026 में हजारीबाग पुलिस का परचम, पु०अ०नि० रोशन कुमार को फिंगर प्रिंट प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल

Khabar365newsचतरा: उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र के अंतर्गत आयोजित क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट-2026 में...