Home झारखंड गुमला में हाथियों का आतंक, बुजुर्ग को पटक-पटककर मारा; 2 घायल
झारखंडब्रेकिंग

गुमला में हाथियों का आतंक, बुजुर्ग को पटक-पटककर मारा; 2 घायल

Share
Share

गुमला : गुमला जिले के पालकोट थाना क्षेत्र के बरडीह और देवगांव चापा टोली में जंगली हाथी ने 3 लोगों पर हमला कर दिया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है। ग्रामीणों के अनुसार, देवगांव चापा टोली के रहने वाले क्रिस्टोफर एक्का (60), अजय मिंज (40) और इमिल बा पर अचानक हाथी ने हमला कर दिया। 

मिली जानकारी को अनुसार क्रिस्टोफर एक्का शौच के लिए घर से बाहर गए थे, तभी हाथी ने उन्हें पटक-पटक कर मार डाला। अजय मिंज पुआल लेकर आ रहे थे, तभी हाथी ने उन पर हमला कर दिया। इमिल बा भी हमले में घायल हुए हैं और उनका प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। घटना के बाद एंबुलेंस से घायल अजय और क्रिस्टोफर को सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने क्रिस्टोफर को मृत घोषित कर दिया। 
इस घटना के बाद गांव में डर का माहौल है, क्योंकि हाथी अभी भी आसपास के इलाके में घूम रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यह हाथी पहले भी कई किसानों की फसलें बर्बाद कर चुका है। लोगों ने वन विभाग से सुरक्षा के इंतजाम करने और हाथी को वहां से हटाने की मांग की है। इसके साथ ही पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की भी मांग की गयी है। 

इस मामले पर DFO बेलाल अहमद ने बताया कि वन विभाग की टीम इलाके में हाथी पर नजर बनाए हुए है। जल्द ही कागजी प्रक्रिया पूरी कर पीड़ितों को मुआवजा दिया जाएगा। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे जंगली हाथी से छेड़छाड़ न करें और सतर्क रहें। 

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगभारत

रामगढ़ किला मंदिर में 63वें सतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ रविवार को

रामगढ़ स्थित प्रसिद्ध किला मंदिर परिसर में 63वें सतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगभारत

मारवाड़ी युवा मंच समर्पण शाखा ने दीपावली पर बांटी खुशियां,

दीपावली के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच रांची की समर्पण शाखा की...