BreakingCrimeJharkhandRanchi

रांची में जूता व्यवसायी की गला काटकर निर्मम हत्या

Share
Share
Khabar365news

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में अपराधी पूरी तरह से बेलगाम हो गए हैं। 24 घंटे के अंदर 2 हत्या से रांची दहल गया है। गुरुवार को रांची के पंडरा इलाके में एक हैरतअंगेज हत्याकांड सामने आया है, जहां जूता व्यवसायी भूपल साहू को चाकू से गले पर बेरहमी से वार करके मार डाला गया। घटना के समय भूपेश साहू अपनी दुकान “विशाल फुटवेयर” की सीढ़ियों पर खड़े थे, तभी एक अज्ञात युवक ने उन पर अचानक धावा बोलते हुए ताबड़तोड़ वार किए। हमलावर ने इतनी बर्बरता दिखाई कि दुकान के बाहर की सीढ़ियां खून से लथपथ हो गईं। आसपास एक भंडारे के कारण मौके पर भीड़ जमा थी, जिसके बीच आरोपी वहां से फरार होने में कामयाब रहा। स्थानीय लोगों ने घायल भूपल को तुरंत एक निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सक उन्हें बचाने में असफल रहे। एसएसपी, सिटी एसपी सहित कई अधिकारी पंडरा ओपी के रवि स्टील चौक के पास हुई घटना की जांच के लिए पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज खंगाल गया, जिसमें अपराधी की तस्वीर कैद हुई है।

लोगों ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की

पुलिस ने बताया कि रातू थाने के थानेदार रामनरायन सिंह घटनास्थल पर सबसे पहले पहुंचे और आरोपी की तलाश में जुट गए। बाद में पंडरा पुलिस भी मौके पर पहुंची। कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए ने पुष्टि की कि दोनों थानों की टीमें संयुक्त रूप से आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही हैं। सिटी एसपी राजकुमार मेहता भी मामले की गहन जांच के लिए इलाके में मौजूद हैं। पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे के मकसद और आरोपी की पहचान का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। स्थानीय लोगों ने घटना पर आघात जताते हुए इलाके में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

एक दिन पहले कांके में हुई थी हत्या

बता दें कि बुधवार को कांके इलाके में जिला परिषद के पूर्व सदस्य अनिल टाइगर को अज्ञात अपराधियों के द्वारा गोली मार हत्या दी थी। कांके चौक के पास अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया था। अनिल टाइगर किसी काम के सिलसिले में आकर कांके चौक के पास खड़े थे। इसी दौरान अपराधियों ने उनको गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। गोली लगने के बाद अनिल टाइगर जमीन पर गिर पड़े। आस पास मौजूद लोगों ने उन्हें आनन – फानन में रांची के रिम्स अस्पताल पहुचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

बेड़ो में ट्रेलर से टकराई कार, दो लोगों की मौत हादसे से मचा हड़कंप

Khabar365newsरांची। राजधानी रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हुआ...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

DGP की बैठक के बाद जमशेदपुर में फायरिंग, युवक पर चलीं 4 गोलियां

Khabar365newsजमशेदपुर। DGP की बैठक के कुछ घंटे बाद ही जमशेदपुर में फायरिंग...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

झारखंड के पप्पू-अंजू की तलाश में जुटेगी 17 हजार थानों की पुलिस

Khabar365newsरांची। झारखंड के पप्पू और अंजू समेत वर्षों से लापता लोगों की...