BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

हिजाब विवाद के बीच आईं अटकलों पर विराम

Share
Share
Khabar365news

बिहार में हिजाब विवाद से जुड़ी आयुष चिकित्सक डॉ. नुसरत परवीन को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर अब विराम लग गया है। डॉ. नुसरत शनिवार को औपचारिक रूप से अपनी सेवा में योगदान देंगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जुड़े एक कार्यक्रम के दौरान सामने आए घटनाक्रम के बाद उनके नौकरी न करने या ठुकरा देने की खबरें सामने आई थीं, जिन्हें अब संस्थान प्रशासन ने पूरी तरह खारिज कर दिया है। राजकीय तिब्बी महाविद्यालय एवं अस्पताल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि डॉ. नुसरत परवीन ड्यूटी जॉइन करेंगी। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, वह इसी संस्थान की पूर्व छात्रा रही हैं और लगातार महाविद्यालय से संपर्क में बनी हुई हैं। उनकी सेवा को लेकर किसी तरह की अनिश्चितता नहीं है।

अस्पताल के प्राचार्य डॉ. महफूजुर रहमान ने कहा कि डॉ. नुसरत के कोलकाता चले जाने या नौकरी छोड़ने से जुड़ी खबरें पूरी तरह भ्रामक और निराधार हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि डॉ. नुसरत परवीन पटना सिटी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) सदर में अपनी सेवा देंगी। डॉ. महफूजुर रहमान ने सोशल मीडिया पर फैलाई गई अफवाहों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि बिना किसी ठोस जानकारी के इस तरह की बातें फैलाई गईं, जिससे डॉ. नुसरत परवीन और उनका परिवार मानसिक रूप से काफी आहत हुआ है। उन्होंने कहा कि यह प्रचार किया गया कि डॉ. नुसरत ने नौकरी छोड़ दी है या राज्य से बाहर चली गई हैं, जबकि सच्चाई इससे बिल्कुल अलग है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

फर्जी CBI अफसर बनकर 4 लाख रुपये ऐंठे

Khabar365newsजमशेदपुर। जमशेदपुर में ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर साइबर ठगी का मामला...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पश्चिमी सिंहभूम में अधेड़ पर बहू और पोती की हत्या का आरोप,

Khabar365newsपश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले में दोहरे हत्याकांड की घटना से क्षेत्र...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

सऊदी अरब में सड़क हादसे में बोकारो के प्रवासी श्रमिक की मौत

Khabar365newsबोकारो। झारखंड के बोकारो जिले के एक प्रवासी श्रमिक की सऊदी अरब...