झारखंडधनबादब्रेकिंग

सरकारी शराब दुकानों में बेची जा रही थी नकली शराब

Share
Share
Khabar365news

धनबाद : धनबाद की 2 सरकारी शराब दुकानों में नकली शराब की बिक्री का बड़ा मामला सामने आया है। रांची से आई उत्पाद विभाग की विशेष टीम ने गुरुवार देर शाम मेमको मोड़ और गोल बिल्डिंग स्थित दुकानों में छापेमारी की। इस दौरान 450 बोतल नकली शराब जब्त की गयी, जो एमआरपी से ज्यादा कीमत पर बेची जा रही थी। 

छापेमारी के दौरान दुकानों में काम कर रहे 5 सेल्समैन को मौके से हिरासत में लिया गया और धनबाद उत्पाद विभाग को सौंपा गया। इन सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। रांची मुख्यालय को लागातार शिकायत मिल रही थी कि धनबाद में सरकारी दुकानों से नकली शराब बेची जा रही है और ग्राहकों से तय रेट से ज्यादा पैसे वसूले जा रहे हैं। इस पर कार्रवाई के लिए उत्पाद अधीक्षक सुधीर कुमार के नेतृत्व में टीम बनाई गयी और दंडाधिकारी आरएन ठाकुर की मौजूदगी में छापेमारी की गयी। 

छापेमारी में मेमको मोड़ से 217 बोतलें और गोल बिल्डिंग से 233 बोतलें नकली शराब की मिलीं। हिरासत में लिए गए सेल्समैन के नाम राजेश कुमार, आकाश सिंह, अजय कुमार सिंह, रंजीत कुमार और ब्रजेश कुमार है। उत्पाद अधीक्षक सुधीर कुमार ने कहा कि सरकारी दुकानों में नकली शराब और ओवररेटिंग की शिकायत पर कार्रवाई की गयी है और आगे भी इस मामले की गहराई से जांच की जाएगी। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

अबुआ आवास में बायोमेट्रिक फर्जीवाड़े का आरोप

Khabar365newsजामताड़ा। झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी अबुआ आवास योजना में कथित अनियमितता और...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

JPSC मुद्दे पर नीरा यादव का विरोध

Khabar365newsरांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान भाजपा विधायक नीरा यादव...