Home गिरिडीह गिरिडीह में दुकान में सेंधमारी कर चोरों ने 3 लाख के जेवरात किए साफ
गिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में दुकान में सेंधमारी कर चोरों ने 3 लाख के जेवरात किए साफ

Share
Share
Khabar365news

गिरिडीह : गिरिडीह जिले में इन दिनों अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है। चोरी की वारदातों में तेजी से इजाफा हो रहा है और पुलिस-प्रशासन के लिए यह एक बड़ी चुनौती बनती जा रही है। ताजा मामला जमुआ थाना क्षेत्र के चितरडीह रोड का है, जहां गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने 2 दुकानों को निशाना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। 

चितरडीह रोड स्थित कसौटी ज्वेलर्स नामक जेवर दुकान में चोरों ने सेंधमारी कर करीब 3 लाख रुपये मूल्य के जेवरात चोरी कर लिए। वहीं, बगल में स्थित जेके टेलर्स नामक सिलाई दुकान से महिला-पुरुषों के सिले हुए नए कपड़े भी चुरा लिए गए। पीड़ित दुकानदार टिंकू प्रसाद वर्मा ने इस संबंध में जमुआ थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वे एक कारीगर हैं और पुराने जेवरातों को नया रूप देकर अपनी जीविका चलाते हैं। शुक्रवार सुबह जब वे अपनी दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि पीछे से दीवार तोड़कर दुकान में सेंध लगाई गई थी। दुकान का सारा सामान बिखरा पड़ा था और पायल, सोने की चेन, लॉकेट, अंगूठी, बिछिया, कंगन, मंगलसूत्र, सिटी गोल्ड के आभूषण व चांदी के सिक्के समेत लगभग 3 लाख के जेवरात चोरी हो चुके थे। 

Leave a comment

Leave a Reply

Related Articles
ActiveBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

टाटानगर स्टेशन पर 6 किलो गांजा जब्त, कांड्रा का युवक गिरफ्तार

Khabar365newsजमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए...

ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

फेसबुक मैसेंजर पर रिश्तेदार बनकर 5.11 लाख की ठगी,

Khabar365newsरांची: राजधानी रांची में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है,...

ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

हेमंत सोरेन से जुड़ी याचिका पर 19 नवंबर को अगली सुनवाई

Khabar365newsरांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़ी याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट...