हजारीबाग

गॉड ग्रेस पब्लिक स्कूल में वर्ग X के विद्यार्थियों का विदाई समारोह भावनाओं और उल्लास के साथ संपन्न

Share
Share
Khabar365news


हजारीबाग: पगमील स्थित गॉड ग्रेस पब्लिक स्कूल में वर्ग X के विद्यार्थियों के सम्मान में आयोजित विदाई समारोह बुधवार को हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में छात्र-छात्राओं के साथ-साथ शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
कार्यक्रम का संचालन वर्ग VIII की छात्रा शिफा एवं आशिफा ने आत्मविश्वास के साथ किया। समारोह की शुरुआत मधुर स्वागत गीत से हुई, जिसमें वर्ग VI एवं VII की छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुति देकर सभी का मन जीत लिया। इसके बाद विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने प्रेरणादायक एवं मनोरंजक गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया।
वहीं वर्ग VIII की छात्रा जीनत ने अपने सुमधुर गीत से उपस्थित सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षिका बॉबी प्राशर द्वारा प्रस्तुत विदाई गीत ने माहौल को भावुक बना दिया और कई आंखें नम हो गईं।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य रिजवानुल अंसारी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विद्यार्थियों की सराहना करते हुए वर्ग X के छात्रों को जीवन की चुनौतियों से रूबरू कराया। उन्होंने सफलता प्राप्त करने के लिए अनुशासन, आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास को आवश्यक बताया।
वहीं विद्यालय के निदेशक श्री आमिर अल्ताफ ने वर्ग X के विद्यार्थियों के उज्ज्वल एवं स्वर्णिम भविष्य की कामना करते हुए मेहनत, लगन एवं समयनिष्ठता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को पूरे मनोयोग से अध्ययन कर लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा दी।
समारोह के अंत में शिक्षकों द्वारा मोमेंटो प्रदान कर वर्ग X के विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षक मेहताब, खालिद, मुकर्रम, अफाक तथा शिक्षिकाएं शमा, तरन्नुम, फरहत, पिंकी, अफ्शी, तलत, सबीना, रफत, नसरीन, ज़ीनत, बॉबी सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
विदाई समारोह ने न केवल विद्यार्थियों की यादों को संजोया, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य की ओर एक प्रेरणादायक कदम भी साबित हुआ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
हजारीबाग

रामनवमी पर हजारीबाग में हिंसा की काली छाया: तीन घटनाओं से दहला जिला, गदोखर में युवक की दर्दनाक हत्या

Khabar365newsहजारीबाग। आस्था और श्रद्धा का पर्व रामनवमी इस बार हजारीबाग के लिए...

हजारीबाग

रामनवमी को लेकर बिजली विभाग अलर्ट, 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए तैयार पूरी टीम

Khabar365newsहजारीबाग शहरी क्षेत्र में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर बिजली विभाग ने...