BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

बिहार में रविवार को भी खुलेंगे रजिस्ट्री ऑफिस, भीड़ घटाने और कामकाज तेज़ करने का फैसला

Share
Share
Khabar365news

बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने आम जनता को बड़ी राहत देते हुए फरवरी 2026 में सभी रविवार को रजिस्ट्री ऑफिस खुले रखने का निर्णय लिया है। मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के सचिव अजय यादव ने बताया कि इस महीने केवल महाशिवरात्रि की छुट्टी को छोड़कर बाकी सभी अवकाश के दिनों में सामान्य कार्य दिवस की तरह काम होगा।

इस नई व्यवस्था से सबसे अधिक लाभ उन कामकाजी लोगों को होगा, जिन्हें व्यस्तता के कारण सप्ताह के अन्य दिनों में समय नहीं मिल पाता था। अब लोग अपनी सुविधा के अनुसार रविवार को भी जमीन, मकान और अन्य दस्तावेजों का निबंधन (रजिस्ट्रेशन) आसानी से करा सकेंगे। सरकार को उम्मीद है कि इस कदम से न केवल जनता को सहूलियत होगी, बल्कि राजस्व संग्रह में भी तेजी आएगी।


विभाग ने स्पष्ट किया है कि फरवरी के सभी रविवार को ऑफिस सुबह से ही सुचारू रूप से कार्य करेंगे। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे इस विशेष सुविधा का लाभ उठाएं और अपने जरूरी कागजातों का निबंधन समय पर पूरा करें। उपमुख्यंत्री और विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा इन दिनों जमीन से जुड़े मामलों के त्वरित निपटारे के लिए खुद सक्रिय हैं। वे लगातार विभिन्न जिलों का दौरा कर जनसंवाद कार्यक्रम कर रहे हैं।

इस दौरान अधिकारियों को कार्यप्रणाली में सुधार और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के सख्त निर्देश दिए जा रहे हैं, ताकि आम लोगों को दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें। जमीन विवादों को कम करने और पारदर्शी व्यवस्था बनाने की दिशा में इसे

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

आज 1,042 सहायक आचार्यों को मिलेगा नियुक्ति पत्र, CM हेमंत करेंगे वितरण

Khabar365newsरांची। झारखंड के सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की संख्या बढ़ाने की दिशा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बेकाबू ट्रैक्टर ने सड़क किनारे चल रही युवती को मारी टक्कर

Khabar365newsचाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

फर्जी CBI अफसर बनकर 4 लाख रुपये ऐंठे

Khabar365newsजमशेदपुर। जमशेदपुर में ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर साइबर ठगी का मामला...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पश्चिमी सिंहभूम में अधेड़ पर बहू और पोती की हत्या का आरोप,

Khabar365newsपश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले में दोहरे हत्याकांड की घटना से क्षेत्र...