BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

NEET छात्रा मौत मामला : CBI जांच की सिफारिश, CM नीतीश का फैसला

Share
Share
Khabar365news

पटना में नीट छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इसी बीच अब मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारत सरकार से इस पूरे प्रकरण की CBI जांच कराने का आग्रह किया है। इस बात की जानकारी खुद उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ट्वीट कर बताया कि कांड संख्या- 14/26 के तहत दर्ज इस मामले में मुख्यमंत्री ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा “बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar जी ने भारत सरकार से पटना में हुए NEET छात्रा की हत्या के मामले (कांड संख्या- 14/26) को CBI से जांच का आग्रह किया है। घटना का पारदर्शी और न्यायपूर्ण तरीके से उद्भेदन निश्चित किया जाए।”

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार चाहती है कि घटना का पर्दाफाश पूरी तरह से पारदर्शी और न्यायपूर्ण तरीके से हो। छात्रा की मौत के बाद से ही छात्र संगठनों और स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा था। लगातार नये नये खुलासे सामने आ रहे थे. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए गठित टीम द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही थी, लेकिन अब मामले को केंद्रीय एजेंसी को सौंपने की सिफारिश की गई है। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

फर्जी CBI अफसर बनकर 4 लाख रुपये ऐंठे

Khabar365newsजमशेदपुर। जमशेदपुर में ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर साइबर ठगी का मामला...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पश्चिमी सिंहभूम में अधेड़ पर बहू और पोती की हत्या का आरोप,

Khabar365newsपश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले में दोहरे हत्याकांड की घटना से क्षेत्र...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

सऊदी अरब में सड़क हादसे में बोकारो के प्रवासी श्रमिक की मौत

Khabar365newsबोकारो। झारखंड के बोकारो जिले के एक प्रवासी श्रमिक की सऊदी अरब...