Jharkhand

आईसेक्ट विश्वविद्यालय में कृषि विभाग की ओर से किया गया विदाई समारोह का आयोजन

Share
Share
Khabar365news

2019-23 बैच के विद्यार्थियों को दी गई विदाई

हजारीबाग। आईसेक्ट विश्वविद्यालय, हजारीबाग के तरबा-खरबा स्थित विश्वविद्यालय के मुख्य कैंपस सभागार में कृषि विभाग के सभी सेमेस्टर के विद्यार्थियों की ओर से 2019-23 बैच के लिए विद्यार्थियों के विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ पीके नायक, कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद, डीन एडमिन डॉ एसआर रथ, कृषि विभाग डीन डॉ अरविंद कुमार, एचओडी प्रभात किरण सहित अन्य के हाथों से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मौके पर कुलपति डॉ पीके नायक ने कहा कि आईसेक्ट विश्वविद्यालय आज जिन बुलंदियों को हासिल किया है, उसमें विद्यार्थियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कुछ बच्चे जो कृषि की पढ़ाई कर यहां से जा रहे हैं, भविष्य उनका उज्जवल हो, यह कामना करता हूं। वहीं विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद ने विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य की कामना करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय अपने शुरुआती दिनों से ही विद्यार्थियों के समावेशी विकास को आधार बनाकर चला है, जिससे यहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों के बारे में यह कहा ही जा सकता है कि भविष्य में विद्यार्थी जहां भी रहेंगे, वह हमेशा आईसेक्ट विश्वविद्यालय का, अपने क्षेत्र का और देश का नाम रोशन करेंगें। उन्होंने मौजूद विद्यार्थियों से मुखातिब होते हुए कहा कि सभी विद्यार्थी को पढ़ाई के साथ साथ खेल-कूद, सांस्कृतिक कार्यक्रमों व अन्य प्रतियोगिताओं में हिस्सा जरूर लेनी चाहिए। इससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास को बल मिलता है। कृषि विभाग डीन डॉ अरविंद कुमार ने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि जो विद्यार्थी पढ़ाई पूरी कर विश्वविद्यालय से विदा ले रहें हैं, वह सुनहरे भविष्य के ख्वाब को हकीकत में जरूर तब्दील करेंगे। इस बीच कई मनमोहक नृत्य भी पेश किए गए, जिसमें स्वीटी, रिया, साक्षी, सृष्टि के नृत्य पर लोगों के भी पांव थिरकने लगे। वहीं विशाल टोप्पो के गीत ने भी खूब वाहवाही बटोरी। इस मौके पर विद्यार्थियों के साथ साथ कृषि विभाग एचओडी प्रभात किरण, सह प्राध्यापक डॉ एसपी विश्वकर्मा, सह प्राध्यापिका प्रिया कुमारी व फरहीन सिद्दीक के अलावा कई आंखें नम दिखी। संचालन सुधि श्रीवास्तव व नीरज कुमार ने किया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची के खेलगांव में ओरिएंट क्राफ्ट के कर्मचारियों का प्रदर्शन

Khabar365newsरांची के खेलगांव स्थित ओरिएंट क्राफ्ट फैशन इंडस्ट्रीज लिमिटेड में कर्मचारियों का...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

ऑनलाइन जुए की लत में गंवाई गाढ़ी कमाई,

Khabar365newsरांची के कांटाटोली के रहने वाले एक युवक ने आत्महत्या कर ली।...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची को मिलेगी एक और वंदे भारत ट्रेन, परिचालन जल्द

Khabar365newsमुजफ्फरपुर से यात्रियों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। नए...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

साहिबगंज के तीनपहाड़ बाजार में तड़के आग

Khabar365newsसाहिबगंज जिला के तीनपहाड़ बाजार स्थित सब्जी मंडी में आज सुबह करीब...