इचाक: थाना क्षेत्र के जोगीडीह गांव निवासी और जीएम इंटर कॉलेज इचाक के प्रभारी पंकज कुमार के पिता जयलाल मेहता (75) का आकस्मिक निधन शुक्रवार को सुबह लगभग 9 बजे हो गया। वे कुछ महीनों से अस्वस्थ चल रहे थे। वे अपने पीछे 4पुत्र, 3 पुत्री समेत भरा पुरा परिवार छोड़ गए। उनके निधन से पूरे प्रखंड में शोक की लहर दौड़ गई। उनका अंतिम संस्कार जगड़ा जोगिडीह स्थित मुक्तिधाम में किया गया। मुखाग्नि ज्येष्ठ पुत्र परमेश्वर मेहता ने दिया। शव यात्रा में जिप सदस्य रेणु देवी, भाजपा के वरिष्ठ नेता बटेश्वर मेहता, जीएम इन्टर कॉलेज के प्राचार्य शंभू कुमार, पूर्व मुखिया बसंत मेहता, उमेश ठाकुर, कृष्ण देव यादव, सरोज मेहता रंजन कुमार, रत्नेश कुमार, दयानंद यादव, राजेंद्र यादव, अशोक मेहता समेत कई लोग शामिल हुए।

Leave a comment