Uncategorized

आईसेक्ट विश्वविद्यालय के इन हाउस फायरलेस कुकिंग प्रतियोगिता सीजन-3 के विजेताओं की हुई घोषणा

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग। आईसेक्ट विश्वविद्यालय, हजारीबाग की ओर से आयोजित इन हाउस कुकिंग प्रतियोगिता सीजन-3 के विजेताओं की घोषणा होते ही एक बार फिर नॉनवेज कैटेगरी में कॉमर्स एंड मैनेजमेंट विभाग एचओडी रितेश कुमार ने विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया और लगातार तीन बार विजेता बनने का रिकॉर्ड भी बना डाले। वहीं वेज कैटेगरी में इतिहास विभाग के डॉ रूद्र नारायण ने पहली बार विजेता का खिताब अपने नाम किया। दरअसल बीते 8 मई को तरबा-खरबा स्थित विश्वविद्यालय विश्वविद्यालय के मुख्य कैंपस में इनहाउस कुकिंग फायरलेस कुकिंग प्रतियोगिता सीजन-3 का आयोजन किया गया था, जिसमें विद्यार्थियों और प्राध्यापक-प्राध्यापिकाओं व कर्मियों के लिए अलग अलग प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थी। प्राध्यापक-प्राध्यापिकाओं व कर्मियों में नॉनवेज कैटेगरी के लिए कॉमर्स एंड मैनेजमेंट विभाग एचओडी रितेश कुमार पहले पायदान पर रहे, वहीं अकाउंटेंट हेड सौरभ सरकार ने उपविजेता का खिताब अपने नाम किया। वेज कैटेगरी में डॉ रूद्र नारायण प्रथम, एआर डॉ ललित मालवीय द्वितीय और डॉ दिवाकर प्रसाद निराला तृतीय स्थान पर रहे। विद्यार्थियों में वेज कैटेगरी के लिए एमए भूगोल सेकेंड सेमेस्टर की भावना राज को प्रथम, एमबीए सेकेंड सेमेस्टर की सिन्हा को द्वितीय व बीएससी एग्रीकल्चर सेमेस्टर 4 के नीरज कुमार को तृतीय पुरस्कार के लिए चुना गया, जबकि नॉनवेज कैटेगरी में बीकॉम सेमेस्टर 4 के ज्योतिरादित्य के ज़ायकेदार व्यंजन के लिए प्रथम, एमबीए सेकेंड सेमेस्टर की शिवांगिनी को द्वितीय व बीसीए सेकेंड सेमेस्टर के रौनक राज को तृतीय पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। आईसेक्ट विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ पीके नायक, कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद, डीन एडमिन डॉ एसआर रथ व सीएस एंड आईटी डीन डॉ बिनोद कुमार के हाथों सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ पीके नायक ने इस मौके पर कहा कि प्रतिभागियों के ज़ायकेदार व्यंजन की खुशबू की महक चारों ओर फैले, यही उम्मीद करता हूं। वहीं विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद ने इस मौके पर घोषणा की और कहा कि जल्द ही ओपन फायरलेस कुकिंग प्रतियोगिता सीजन-3 का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के सफर को गति देने के लिए ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण हैं। बताते चलें कि मास्टर शेफ भोपाल की हिस्सा रहीं ममता शर्मा व फरीदाबाद में राज्य स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता की विजेता एवं आईसेक्ट विश्वविद्यालय में बीते वर्ष टॉप तीन की हिस्सा रही श्वेता श्रीवास्तव की बतौर जज अहम भूमिका रही। वहीं कुकिंग प्रतियोगिता को सफल बनाने में कुकिंग कमिटी हेड मनीषा सिन्हा, डॉ अरविंद कुमार, माधवी मेहता, रविकांत कुमार, प्रभात कुमार, डॉ सत्य प्रकाश, अमित कुमार, राजेश कुमार सहित अन्य का अहम योगदान रहा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
Uncategorized

जी.एम.इंटर महाविद्यालय में क्यूज प्रतियोगिता का आयोजन।

Khabar365news हजारीबाग : जी .एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में एस.आई.आर. (S.I.R.) विषय...

Uncategorized

लिट्टीपाड़ा में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सीएसपी पर खाता खोलने के नाम पर ₹350 वसूली का आरोप, जांच की मांग

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट पाकुड़/लिट्टीपाड़ा। पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड...

Uncategorized

*रामगढ़ भुरकुंडा रीवर साईड में पुलिस मुठभेड़ में प्रिंस खान गैंग के सक्रिय सदस्य घायल,दो पिस्टल 59 पीस कारतूस बरामद*

Khabar365newsरामगढ़ जिले के भुरकुंडा रीवर साईड केंद्रीय विद्यालय में पुलिस मुठभेड़ में...