BreakingJharkhandLATEHARझारखंडब्रेकिंगलातेहार

लातेहार में कोयला साइडिंग पर फायरिंग, एक व्यक्ति घायल; राहुल दुबे गैंग ने ली जिम्मेदारी

Share
Share
Khabar365news

लातेहार जिले में अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस और प्रशासन को चुनौती देते हुए बीती रात कोयला साइडिंग पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। घटना 05 अक्टूबर 2025 की रात लगभग 11:45 बजे  करीब की है, जब टोरी रेलवे कोल साइडिंग पर एनटीपीसी (NTPC) का कोयला, जो केरेडारी से हाईवा द्वारा चलकर टोरी साइडिंग में खाली किया जा रहा था, अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दो अज्ञात अपराधी मौके पर पहुंचे और चार से पांच राउंड फायरिंग की। यही नहीं, अपराधियों ने घटनास्थल पर सुतली बम भी चलाया। फायरिंग की इस घटना में साइट पर लोडिंग का कार्य कर रहे गोपाल प्रसाद, पिता – स्व. रामकृष्ण प्रसाद, साकिन – कंचननगरी, थाना – चंदवा, जिला – लातेहार गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया है कि गोली उनके हिप (जांघ के पास) में लगी। फिलहाल घायल गोपाल प्रसाद खतरे से बाहर हैं और उनका इलाज रिम्स (RIMS) रांची में चल रहा है।

घटना के बाद घटनास्थल से पुलिस ने तीन 9 मि.मी. के खोखे, एक 7.65 मि.मी. का खोखा और चार सुतली बम बरामद किए हैं। इससे साफ है कि अपराधी पूरी तैयारी के साथ घटना को अंजाम देने आए थे। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि घटना के तुरंत बाद कुख्यात राहुल दुबे गैंग ने सोशल मीडिया (फेसबुक) के माध्यम से इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया है। मामले की जांच तेज कर दी गई है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह मामला कोयला कारोबार में वर्चस्व की लड़ाई से जुड़ा हो सकता है। पुलिस अब इस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हजारीबाग में 36 वार्डों की मतगणना 6 हॉल में शुरू

Khabar365newsझारखंड निकाय चुनाव का मतदान बीते 23 फरवरी को हुआ, जिसका परिणाम...

BreakingdumkaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

दुमका में माता-पिता के निधन के बाद तीन मासूम अनाथ

Khabar365newsदुमका जिले के मसलिया प्रखंड स्थित हारोरायडीह पंचायत के मानरायडीह गांव से...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

धनबाद में निकाय चुनाव की मतगणना के दौरान अभिकर्ताओं ने किया हंगामा,

Khabar365newsधनबाद से मतगणना केंद्र राजकीय पॉलिटेक्निक में मतगणना की शुरुआत से पूर्व...

Breakingjamshedpurझारखंडब्रेकिंग

शिल्पी नेहा तिर्की ने की घोषणा, झारखंड के हर विधानसभा में खुलेगा कोल्ड स्टोरेज

Khabar365newsझारखंड विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को दुसरी पाली में कृषि...