Home Breaking जमशेदपुर में चोरों का तांडव 5 लाख के जेवर नकद पर हाथ साफ
BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर में चोरों का तांडव 5 लाख के जेवर नकद पर हाथ साफ

Share
Share
Khabar365news

जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बजरंगनगर में देर रात चोरों ने एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। स्वर्गीय गणेश शर्मा के घर में घुसे चोर पांच मोबाइल फोन, जेवरात और नगद समेत करीब पांच लाख रुपये की संपत्ति लेकर फरार हो गये। जानकारी के अनुसार, घटना रात 1.30 से 4 बजे के बीच घटी है। उस वक्त परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने कमरों में गहरी नींद में सोए हुए थे। इसी बीच चोर बड़ी सफाई से घर में दाखिल हुए और कीमती सामान समेटकर निकल गये। सुबह जब घर वालों की नींद टूटी, तो दरवाजे खुले और सामान बिखरा पड़ा मिला। तभी परिवार को चोरी की भनक लगी। सूचना मिलते ही गोलमुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

स्व गणेश शर्मा के पुत्र सुजीत शर्मा और रंजीत शर्मा ने अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार का कहना है कि रात में कोई आवाज तक नहीं हुई। सुबह उठे तो देखा, सब कुछ बिखरा पड़ा है। चोरों ने बहुत सफाई से पूरी घटना को अंजाम दिया है। इधर, घटना के बाद पूरे बजरंगनगर मोहल्ले में दहशत और चर्चा का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इलाके में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Related Articles
ActiveBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

टाटानगर स्टेशन पर 6 किलो गांजा जब्त, कांड्रा का युवक गिरफ्तार

Khabar365newsजमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए...

ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

फेसबुक मैसेंजर पर रिश्तेदार बनकर 5.11 लाख की ठगी,

Khabar365newsरांची: राजधानी रांची में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है,...

ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

हेमंत सोरेन से जुड़ी याचिका पर 19 नवंबर को अगली सुनवाई

Khabar365newsरांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़ी याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट...