हजारीबाग

हजारीबाग पुलिस की बड़ी सफलता! खूंखार गैंग का सरगना दानिश इकबाल गिरफ्तार – हत्या, लूट और बम कांडों का मास्टरमाइंड बेनकाब

Share
Share
Khabar365news

बीते रात्रि में मिली गुप्त सूचना पर हजारीबाग पुलिस ने जबरदस्त कार्रवाई करते हुए थाना लोहसिंघना प्रभारी एवं सशस्त्र बल के नेतृत्व में नगवा हवाई अड्डा के पास से कुख्यात अपराधी मो० दानिश इकबाल (उम्र 23 वर्ष, पिता स्व० मो० इकबाल हैदर, ग्राम रमना मोहल्ला, थाना शेरघाटी, जिला गया, बिहार) को दबोच लिया। यह वही अपराधी है जो झारखंड और बिहार में सक्रिय उत्तम यादव, शक्ति गिरी उर्फ सायको टाइगर, फोटो खान गिरोह का सरगना है और हत्या, लूट, फिरौती, अपहरण एवं गोलीबारी जैसे कई संगीन अपराधों में शामिल रहा है। पूछताछ में दानिश ने उदय साव हत्याकांड (हजारीबाग, दिसम्बर 2024), अनवर अली हत्या कांड (आमस, गया), भारत माला प्रोजेक्ट कैम्प गोलीकांड (गुरुआ) तथा डॉ. तपेश्वर प्रसाद के क्लीनिक पर बम हमला (04 जनवरी 2025) जैसी घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। उसके पास से पुलिस ने फर्जी आधार और पैन कार्ड, 04 मोबाइल, 11 सिम कार्ड, 01 राउटर, नोटबुक एवं कई पहचान पत्र बरामद किए हैं। दानिश के खिलाफ लोहसिंघना, आमस, गुरुआ एवं शेरघाटी थानों में हत्या, रंगदारी और विस्फोटक अधिनियम से जुड़े 8 आपराधिक मामले दर्ज हैं। यह गिरफ्तारी हजारीबाग पुलिस की तेज सूझबूझ और निर्भीक कार्रवाई का नतीजा है, जिसने एक बार फिर साबित कर दिया कि अपराध चाहे कितना भी संगठित क्यों न हो, कानून के शिकंजे से बचना नामुमकिन है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
हजारीबाग

विश्व स्तनपान सप्ताह पर एचज़ेडबी आरोग्यम कुणाल महिला एवं शिशु अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Khabar365newsप्रश्नोत्तरी, खेल व विशेषज्ञों की प्रस्तुति से माताओं को स्तनपान के प्रति...

हजारीबाग

भारी बारिश के बीच भी नहीं रुकी जिम्मेदारी: बीडीओ पूजा कुमारी ने गोदाम से लेकर आयुष्मान आरोग्य मंदिर तक किया औचक निरीक्षण

Khabar365newsकटकमसांडी (हजारीबाग): प्रखंड विकास पदाधिकारी पूजा कुमारी ने बुधवार को लगातार हो...

हजारीबाग

हजारीबाग पुलिस को मिली 30 नई डायल-112 गाड़ियां, एसपी अमन कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Khabar365newsहजारीबाग: झारखंड सरकार एवं पुलिस मुख्यालय, रांची की ओर से हजारीबाग जिला...