CrimeJharkhand

चतरा में टीपीसी के सबजोनल कमांडर समेत पांच गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news

एके-56, 275 राउंड जिंदा गोली समेत कई हथियार बरामद

चतरा। टीपीसी उग्रवादी संगठन के खिलाफ चतरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसपी राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली। जिसके बाद एसपी के निर्देश एक टीम का गठन कर सिमरिया एसडीपीओ अशोक रविदास के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। टीम में शामिल टंडवा और सिमरिया थाना पुलिस के सहयोग से सिदालू-सतपहरी पहाड़ के जंगल में अभीयान चला कर टीपीसी उग्रवादी संगठन के पांच उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार उग्रवादियों में सबजोनल प्रभात उर्फ विरासत गंझू, विशु गंझू के अलावा टीपीसी के सदस्य अरुण प्रजापति, नरेश कुमार और जितेंद्र कुमार शामिल हैं। गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से पुलिस ने एक एके-56 रायफल, एक सेमी आॅटोमैटिक एसएलआर राइफल, एक यूएस मेड रायफल, एक 315 बोल्ट रायफल, 275 राउंड जिंदा गोली, दो देशी कट्टा, पांच मैगजीन और टीपीसी का पोस्टर बरामद किया है। गिरफ्तार हुए सभी उग्रवादियों का पूर्व में आपराधिक इतिहास रहा है।


कारोबारी और ठेकेदारों से वसूलते थे लेवी


गिरफ्तार टीपीसी उग्रवादी संगठन के सबजोनल कमांडर प्रभात, विशु समेत सभी पांचों उग्रवादी चतरा जिला में कोयला कारोबारी और रेलवे ठेकेदार के लिए आतंक का पर्याय बन गया था। इन सभी उग्रवादियों के द्वारा बीते 30 मई को टंडवा स्थित रेलवे कंस्ट्रक्शन साइट में लगे पोकलेन मशीन को जला दिया गया था। इसके अलावा 23 सितंबर को पिपरवार थाना क्षेत्र के पूणार्डीह कोल परियोजना में इनके द्वारा आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया था।

पकड़े गये उग्रवादियों पर 27 से अधिक मामलें दर्ज

सबजोनल कमांडर प्रभात के खिलाफ लातेहार जिले के बालूमाथ और चतरा जिले के टंडवा, सिमरिया और पिपरवार थाना में कुल 14 मामले दर्ज हैं। सब जोनल कमांडर विशु के खिलाफ रांची जिले के खलारी, बुढ़मू और चतरा जिले के टंडवा और पिपरवार थाने में 11 मामले दर्ज है। अरुण प्रजापति, नरेश भोक्ता और जितेंद्र कुमार के खिलाफ पिपरवार थाना में दो मामले दर्ज हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा: महिला के घर के बक्से में छिपा युवक बरामद, पुलिस कर रही

Khabar365newsजामताड़ा शहर के नामुपाड़ा मुहल्ले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है,...