Ranchi

झामुमो कार्यालय का घेराव करने निकले पंचायत स्वयंसेवक, पुलिस ने रोका

Share
Share
Khabar365news


पांच सूत्री मांगों को लेकर पिछले सौ दिनों से राजभवन के समक्ष दे रहे है धरना

रांची। पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ का राजभवन के समक्ष का आज 100 दिन है। पिछले सौ दिनों से आंदोलनरत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आज हरमू रोड स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यालय का घेराव करने पहुंचे। लेकिन पुलिस ने सभी को जेएमएम कार्यालय के बहुत पहले ही रोक दिया। संघ की ओर से आज जेएमएम कार्यालय का घेराव कार्यक्रम की घोषणा की गयी थी। जिसके मद्देनजर सुबह से ही जेएमएम कार्यालय के आसपास भारी संख्या में पुलिस की बंदोबस्ती की गयी थी। पूरा क्षेत्र पुलिस छावनी के रूप में तब्दील कर दिया गया था। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज दोपहर 12 बजे संघ के कार्यकर्ता हरमू मैदान में एकत्र हुए। जिसके बाद स•ाी बैनर लेकर नारेबाजी करते हुए झामुमो कार्यालय की तरफ बढ़े। पैदल मार्च में शामिल स्वयंसेवक झारखंड सरकार हाय हाय, पंचायत स्वयंसेवकों को उनका अधिकार देना होगा और चुनाव के समय किए वादा पूरा करना होगा जैसे नारे लगा रहे थें। हरमू मैदान से थोड़ा आगे बढ़ते ही पुलिस ने स्वयंसेवकों को रोक दिया। इस दौरान आगे बढ़ने की कोशिश में स्वयंसेवकों और पुलिस के बीच हलकी झड़प भी हुई। घेराव कार्यक्रम में चंद्रदीप कुमार, प्रदेश सचिव युगल किशोर प्रसाद, बाल गोविंद महतो, अनिल प्रभात, आशीष गोपाल, दिलीप टुडू, लक्ष्मण जयमंगल, किरण ममता, शोभासहित अन्य उपस्थित थें।

सौ दिनों के बाद भी सरकार ने नहीं ली सुध
संघ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने इस अवसर पर कहा कि हमलोग बीते 100 दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। यह दुर्•ााग्य है कि अभी तक सरकार और संबंधित विभाग ने हमारी बातों को सुना तक नहीं। इससे पहले मुख्यमंत्री आवास और झारखंड मंत्रालय का भी घेराव किया है। स्वयंसेवक लगातार आंदोलन कर रहे हैं, फिर भी सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही। उन्होंने कहा कि जबतक हमारी मांगे पूरी नहींं होती तब तक हमलोग आंदोलन करते रहेगे।

ये हैं संघ की मांगे
पंचायत सचिवालय स्वयंसेवकों का समायोजन
मुख्यमंत्री से संघ के 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की वार्ता करें
पंचायत सचिवालय स्वयंसेवकों को स्थायी किया जाए
पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक का नाम बदलकर पंचायत सहायक किया जाए
पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक को मानदेय लागू किया जाए.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRanchi

रामगढ़ उपायुक्त ऋतुराज (IAS) ने किया पीवीयूएनएल का दौरा, परियोजना प्रगति एवं विभिन्न मुद्दों की समीक्षा

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल)...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

ऑपरेशन प्रहार’ से हड़कंप, रांची पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई

Khabar365newsरांची एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर सिटी एसपी, ट्रैफिक एसपी और...

JharkhandRanchi

रांची में मूसलाधार बारिश, घंटों हुई झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से मिली राहत

Khabar365newsराँची। राजधानी में मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट ली और तेज...

JharkhandRamgarhRanchi

भगवान परशुराम सत्य, साहस, धर्म की रक्षा के महान प्रेरणा स्रोत थे, ब्राह्मणों ने एकता का परिचय दिया- प्रदीप शर्मा

Khabar365newsरामगढ़, विश्व ब्राह्मण संघ एवं विप्र फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में प्रत्येक...