Jharkhand

कोयला कारोबारी के घर फायरिंग और हत्या की साजिश रच रहे पांच अपराधी गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news

लातेहार : कोयला कारोबारी के घर पर फायरिंग और उसकी हत्या करने की साजिश रच रहे अमन साहू गिरोह के पांच अपराधी गिरफ्तार किये गये है. एसपी कुमार गौरव को मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अमन साहू गिरोह के पांच अपराधियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में विलेंद्र गंझू, मुन्ना गंझू, उमेश गंझू, दिलीप उरांव और विकास साव शामिल है. इनके खिलाफ हत्या, फायरिंग, रंगदारी और आर्म्स एक्ट के कई मुकदमे दर्ज हैं.

डीएसपी बालूमाथ के नेतृत्व में छापामार दल का गठन किया गया एसपी कुमार गौरव ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुख्यात अपराधी अमन साहू गिरोह के सदस्य राहुल सिंह के इशारे पर कोयला कारोबारी मुकेश सिंह के घर पर फायरिंग करने और उसकी हत्या की साजिश रची जा रही है. इस सूचना पर डीएसपी बालूमाथ के नेतृत्व में छापामार दल का गठन किया गया. छापामार दल ने त्‍वरित कार्रवाई करते हुए पांच अपराधियों को हथियारों के साथ धर दबोचा. अपराधियों ने पूछताछ में कबूला कि वे अमन साहू गिरोह के सदस्य हैं और रंगदारी वसूलने तथा अन्‍य अपराधों को अंजाम देते हैं. उन सभी के खिलाफ पहले से कई संगीन मामले दर्ज हैं.आरोपियों के पास एक पिस्टल, देसी कट्टा, जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल बरामद किये गये हैं.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
JharkhandPakurSports

राष्ट्रीय खेल दिवस पर पाकुड़ में वॉलीबॉल प्रतियोगिता, डे बोर्डिंग-1 ने जीता खिताब

Khabar365newsपाकुड़। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन (खेल कार्यालय), पाकुड़...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

पुरी में झारखंड का अपना गेस्ट हाउस, 99 करोड़ की लागत से बनेगा

Khabar365newsरांची। झारखंड सरकार ने ओडिशा के पुरी में समुद्र तट के पास...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में शराब पार्टी के बाद विवाद, युवक को लगी गोली

Khabar365newsरांची। राजधानी में देर रात शराब पार्टी के बाद हुए विवाद के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

14वीं JPSC में कथित धांधली का सॉफ्टवेयर कनेक्शन,

Khabar365newsरांची। 14वीं JPSC परीक्षा में कथित धांधली को लेकर जांच में एक...