DelhiJharkhand

पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे से दिल्ली आवास में की मुलाकात

Share
Share
Khabar365news

राज्य के पूर्व कृषि मंत्री एवं कांग्रेस नेता योगेंद्र साव ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे से उनके नई दिल्ली राजा जी 10 नंबर मार्ग स्थित आवास में मुलाकात की। पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने इस दौरान झारखंड की वर्तमान राजनीतिक हालात पर प्रकाश डालते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने एवं आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए विस्तृत विचार विमर्श किया।

इस मौके पर योगेंद्र साव ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा कि मलिकार्जुन खड़गे 9 बार के विधायक, तीन बार के सांसद रह चुके हैं तथा उनका राजनीति में काफी अनुभव रहा है जिसके कारण कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिल रही है और आने वाले दिनों में भी कई राज्यों के चुनाव तथा लोकसभा चुनाव में हमारी पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी इसका पूरा भरोसा है। मौके पर बिंदु दांगी एवं कुमार सौरभ भी पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के साथ मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

कोयला व्यवसाई गजानंद प्रसाद, नीतीश कुमार दोनों के आवास के पास चली ताबड़तोड़ गोली

Khabar365newsरिपोर्ट सुमित कुमार पाठक पतरातू पतरातू थाना क्षेत्र अंतर्गत सरिया टोला निवासी...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु भारतीय जनसंघ के संस्थापक और प्रखर...

JharkhandpatratupatratuRamgarhआस्थाधर्म-कर्म

श्री श्री 1008 रुद्र महायज्ञ एवं शिव सह सूर्य षष्ठी प्राण प्रतिष्ठा का कलश यात्रा।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु बुधवार को पतरातु प्रखंड अंतर्गत ग्राम...