भारत

BIG BREAKING: कांग्रेस की बर्बादी की वजह राहुल गांधी, पार्टी के पूर्व नेता ने किया बड़ा हमला

Share
Share
Khabar365news

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा में खाता खोलने में भी नाकाम रही कांग्रेस को लेकर पूर्व नेता ही तंज कस रहे हैं। पार्टी के खराब प्रदर्शन के तार वायनाड सांसद राहुल गांधी से जोड़े रहे हैं। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस नेताओं पर सनातन धर्म के विरोधी होने के आरोप लगाए हैं। आचार्य कृष्णम को कांग्रेस ने बीते साल फरवरी में ही पार्टी से बाहर कर दिया था। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में रविवार को आचार्य कृष्णम ने कहा, ‘कांग्रेस की सबसे बड़ी प्रॉब्लम ही राहुल गांधी हैं। जब तक राहुल गांधी हैं, कांग्रेस का कुछ नहीं हो सकता। कांग्रेस को लाया नहीं जा सकता और राहुल गांधी को कांग्रेस से हटाया नहीं जा सकता। दोनों एक दूसरे के पूरक हैं और कांग्रेस की बर्बादी इसलिए हो रही है, क्योंकि राहुल गांधी जैसा अपरिपक्व नेतृत्व है।’

उन्होंने कांग्रेस सांसद की टीम में काम करने वालों को सनातन का विरोधी करार दिया है। आचार्य ने कहा, ‘और राहुल गांधी के साथ में जो टीम है, वो नौसीखियों की टीम है, सनातन विरोधियों की टीम है। सनातन का विरोध जो करेगा, वह भारत की राजनीति में प्रासंगिक नहीं रह पाएगा।’ 2015 और 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद 2025 के इलेक्शन भी कांग्रेस के लिए अच्छी खबर नहीं लाए। अपने दम पर दिल्ली की 70 सीटों पर उतरी कांग्रेस को एक भी सीट पर जीत नहीं मिली। इतना ही नहीं संदीप दीक्षित, अलका लांबा, कृष्णा तीरथ समेत 67 उम्मीदवारों की जमानत तक जब्त हो गई। वहीं, दो दशक से ज्यादा समय के बाद दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार की वापसी हुई है।

इधर, आम आदमी पार्टी के लिए भी 2025 चुनाव खास नहीं रहे। सत्ता गंवाने के साथ राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, मंत्री रहे सौरभ भारद्वाज को भी हार का सामना करना पड़ा था।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingDelhiindiaINTERNATIONALNationalSocialदेशदेश - विदेशब्रेकिंगभारत

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता, ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र जी का निधन

Khabar365newsयह सुनकर अत्यंत दुःख हो रहा है कि बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता,...

देशब्रेकिंगभारत

साउथ के दिग्गज एक्टर का निधन

Khabar365newsनई दिल्ली: तेलुगु सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और पूर्व भाजपा विधायक कोटा...