Home Jharkhand महिला का शव 48 घंटे से अपनों की प्रतीक्षा में
Jharkhand

महिला का शव 48 घंटे से अपनों की प्रतीक्षा में

Share
Share

रामगढ़: न्यू बगीचा कॉलोनी, सौदागर मोहल्ला में संदिग्ध परिस्थितियों में मिली महिला की लाश पिछले 48 घंटों से परिजनों का इंतजार कर रही है। रविवार शाम तक भी मृतका पुष्पा शुक्ला का पोस्टमार्टम नहीं हो सका।

पहचान पर बना हुआ है संशय

महिला को पुष्पा शुक्ला के नाम से बुलाया जा रहा है, लेकिन उसकी असली पहचान और मूल निवास स्थान को लेकर अब भी सवाल बने हुए हैं। पुलिस के पास जो जानकारी है, उसे प्रमाणित करने वाला अब तक कोई भी सामने नहीं आया है।

शुक्रवार की रात पुष्पा शुक्ला की सात वर्षीय बच्ची रोती हुई घर से बाहर निकली। मकान मालिक श्रीनिवास चौधरी और उनके परिजनों ने जब कमरे में जाकर देखा तो पुष्पा की लाश फांसी के फंदे से झूल रही थी। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो पुष्पा के पति कुंदन शुक्ला उर्फ छोटू शुक्ला की तलाश शुरू हुई, लेकिन वह गायब था। किसी को भी यह नहीं पता कि वह कहां है।

पुलिस जांच में पता चला कि कुंदन शुक्ला हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्ला खपिया, अंबाजीत गांव का निवासी है। जब पुलिस ने कुंदन के पिता से पूछताछ की, तो उन्होंने बताया कि कुंदन 10 साल पहले ही घर छोड़कर चला गया था।

कितने बच्चे हैं?

इन सवालों का जवाब किसी को नहीं पता। तीन महीने पहले आया था किराए पर रहने तीन महीने पहले कुंदन शुक्ला न्यू बगीचा कॉलोनी में श्रीनिवास चौधरी के मकान में किराए पर रहने आया था। उसने मकान मालिक को बताया था कि वह एल एंड टी कंपनी में कार्यरत है और जल्द ही ट्रांसफर होने वाला है। हालांकि, इस दावे की सत्यता की पुष्टि नहीं हो पाई है।

जब पुलिस ने सात वर्षीय बच्ची से उसके पिता का नंबर पूछा, तो पता चला कि मोबाइल फोन घर में ही पड़ा था।

परिवार ने पहचानने से किया इनकार, बच्ची को लिया साथ

रामगढ़ थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि कुंदन के भाई सुमित शुक्ला अपने गांव के कुछ लोगों के साथ थाना पहुंचे। उन्होंने पुष्पा शुक्ला और उसकी बच्ची को पहचानने से इनकार कर दिया। हालांकि, मानवता के आधार पर सुमित शुक्ला ने बच्ची की परवरिश की जिम्मेदारी ली और उसे अपने साथ बड़कागांव ले गए।

पोस्टमार्टम के बाद करेंगे अंतिम संस्कार

सुमित शुक्ला ने आश्वासन दिया कि अगर उन्हें कुंदन शुक्ला का कोई पता चलता है, तो वे तुरंत पुलिस को सूचना देंगे। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि अगर पुलिस पोस्टमार्टम के बाद पुष्पा शुक्ला का शव उन्हें सौंपती है, तो वे अंतिम संस्कार करेंगे। फिलहाल, पुलिस मृतका के मायके वालों का भी पता लगाने में जुटी है।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveJamtadaJharkhand

JTET परीक्षा 1 नवंबर को, जामताड़ा में बनाए गए 20 परीक्षा केंद्र

उपायुक्त आलोक कुमार के निर्देश पर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए केंद्रों...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

एकल अभियान पतरातु संच में अब ई-शिक्षा टैबलेट के माध्यम से होगी अब बच्चों की पढ़ाई

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु दक्षिण झारखंड सभाग भाग रांची अंचल...

ActiveBreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

एटीएम मशीन से छेड़छाड़ करने के मामले में चार गिरफ्तार,भेजे गए जेल

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राघवेंद्र शर्मा ने...