Jharkhand

पूर्व विधायक प्रतिनिधि किशोरी राणा ने कटकमसांडी प्रखंड के कई कार्यक्रमों में लिए हिस्सा

Share
Share
Khabar365news

लवाकुदर में 63 केवीए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन, आराभुसाई में सात दिवसीय यज्ञ प्राण प्रतिष्ठा में शामिल,डांटो खुर्द में शिव चर्चा में शामिल, शाहपुर में डिजिटल सेवा केंद्र का उद्घाटन

कटकमसांडी प्रखंड के आराभूसाई पंचायत के ग्राम लवाकुदर के मुंडा टोला में पूर्व विधायक प्रतिनिधि किशोरी राणा ने 63 केवीए ट्रांसफर का उद्घाटन किया। श्री राणा नें कहा कि ट्रांसफार्मर लग जाने से ग्रामीणों को अंधेरे में रात बिताने नहीं पड़ेगी इस भीषण गर्मी में राहत मिलेगी तथा सिंचाई करने में सुविधा होगी। इसके उपरांत श्री राणा आराभुषाई में आयोजित वार्षिक सात दिवसीय यज्ञ प्राण प्रतिष्ठा का कलश यात्रा में शामिल हुए .इस कलश यात्रा में 511 युवती व महिलाएं भक्तिभाव में लीन होकर गेरुवा और पीला वस्त्र धारण कर श्रद्धा और भक्ति भाव से माथे पर कलश उठाकर आराभूषाई देवी मंडप के प्रांगण से आराभूषाई नदी के लिए जल उठाने को निकली ।सभी कलश यात्रा में शामिल महलियाएं व युवती को बधाई देकर रवाना किए।गाजे- बाजे और भगवा ध्वज, महाबीरी पताके संग चरणबद्ध तरीके से भगवत जयकारे लगाते हुए सभी अनुसाशित तरीके से कतारबद्ध होकर चल रहे थे| इस कारवां को देख जहाँ ग्रामीणों ने अपने घर से बाहर खुद-ब-खुद खड़े हो कर वहीँ लोगों ने हाथ हिलाकर और हाथ जोड़कर सभी श्रद्धालुओं का अभिन्दन किया| पुरे क्षेत्र के नर-नारियाँ, बच्चे- बूढ़े व नौजवान इस धार्मिक आयोजन को लेकर भक्तिमय वातावरण में रम गया। इसके बाद पंचायत डांटो खुर्द में आयोजित महिलाएं के द्वारा किया जा रहा शिव चर्चा में शामिल हो कर के महिलाएं को शुभकामना दिए।बता दें कि इस शिव चर्चा में पूजन सामग्री के लिए हजारीबाग के चर्चित समाजसेवी श्रद्धानंद सिंह ने शिव चर्चा के लिए आर्थिक सहयोग भी किए। इसके उपरांत ग्राम पंचायत शाहपुर में पुष्पा कुमारी डिजिटल सेवा केंद्र उद्यमी का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक प्रतिनिधि किशोरी राणा ने किया ।श्री राणा ने बताया कि इस डिजिटल सेवा केंद्र से हर एक सुविधा ग्रामीणों को मिलेगी जैसे पेन कार्ड,आधार कार्ड , आय प्रमाण पत्र,जाति प्रमाण पत्र,आवासीय प्रमाण पत्र जैसे सुविधा मिलेगी। मौके पर बरही विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के वरिष्ठ नेता नारायण यादव,पूर्व विधायक प्रतिनिधि किशोरी राणा,मंडल अध्यक्ष रीतलाल यादव, भाजपा नेता टोनी जैन,महामंत्री अरविंद यादव, ओबीसी मोर्चा कार्यसमिति सदस्य रामचंद यादव,महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता यादव,पूर्व जिला परिषद सदस्य विजय सिंह भोक्ता,मुखिया आदित्य दांगी, पूर्व मुखिया प्रेम प्रसाद,वरिष्ठ कार्यकर्ता खिरदोर यादव,दीपक यादव,कपिल दांगी,सीतराम यादव, दुर्जय प्रसाद, दुष्यंत प्रसाद,योगेंद्र प्रसाद,नरेश पासवान,छोटन मेहता,मांगा मुंडा,पवन मुंडा,चामा मुंडा, हालू मुंडा, बांगी देवी, शुसमा देवी,चंपा देवी, लिडगि देवी एवं सैंकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

राज्यपाल बोले- छात्र ज्ञान और प्रतिभा का उपयोग बड़े उद्देश्य के लिए करें

Khabar365newsरांची। राज्यपाल ने छात्रों से अपने ज्ञान, प्रतिभा और कौशल का उपयोग...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

JITO Ranchi में पहली बार AGM के बाद चुनाव, पायल सेठी बनीं चेयरमैन

Khabar365newsरांची। JITO Ranchi में पहली बार AGM के बाद चुनाव कराया गया,...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चितरंजन के बंद क्वार्टर से नरकंकाल बरामद, 2021 से लापता था शख्स

Khabar365newsचितरंजन। चितरंजन में एक बंद क्वार्टर से नरकंकाल मिलने के बाद इलाके...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ में चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन,

Khabar365newsपाकुड़। चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) को लेकर...